Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 600 करोड़ पार

    October 23, 2026

    ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम….

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला…..

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » संजू-अभिषेक के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर भी बोले

    संजू-अभिषेक के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर भी बोले

    News DeskBy News DeskOctober 23, 20261 Views खेल

     नई दिल्ली
    भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि दोनों बल्लेबाजों के पास पावर, टैलेंट और आक्रामक इरादे के अलावा अपने दिमाग पर भी शानदार नियंत्रण है. कोटक ने सोशल मीडिया पर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने की मांग के बीच टीम मैनेजमेंट के फैसलों का भी बचाव किया.

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को खेला जाना है. इससे पहले शुक्रवार को कोटक ने कहा कि सोशल मीडिया पर तीन सलामी बल्लेबाजों को लेकर काफी चर्चा हो रही है. टीम मैनेजमेंट के फैसले टीम के हित को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं और लोगों को अपनी पसंद की प्लेइंग-11 चुनने से आगे सोचना चाहिए.

    कोटक ने कहा, 'सोशल मीडिया पर तीन ओपनर्स को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में सोशल मीडिया को कभी-कभी यह भी समझना चाहिए कि टीम मैनेजमेंट के फैसले टीम की भलाई के लिए होते हैं. लोग अपनी पसंद की प्लेइंग-11 खिलाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं चलता.'

    संजू सैमसन की तारीफ में क्या बोले कोटक?
    कोटक ने संजू सैमसन की खास तौर पर तारीफ की, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 33 गेंदों पर 67 रन बनाए थे. भारत ने इस मुकाबले में 226 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए चार विकेट से जीत दर्ज की थी.

    कोटक ने कहा कि संजू एक शानदार और ताकतवर बल्लेबाज हैं. बड़े टारगेट का पीछा करते हुए जिस तरह उन्होंने बल्लेबाजी की, वह काबिलेतारीफ था. उन्होंने कहा कि अगर कोई बल्लेबाज यह सोचने लगे कि उसे शुरुआती दो ओवरों में तीन-चार छक्के लगाने ही हैं, तो उसके मन में आउट होने का डर भी आ सकता है.

    कोटक के मुताबिक, दो-तीन मैचों में जल्दी आउट होने के बाद खिलाड़ी को टीम से बाहर होने का डर सताने लगता है. ऐसे दबाव के बावजूद संजू और अभिषेक जिस तरह अपने इरादे दिखा रहे हैं, वह उत्साहित करने वाला है.

    'पावर, टैलेंट और इरादे के साथ दिमाग पर भी कंट्रोल'
    कोटक ने दोनों ओपनर्स के निडर रवैये को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा कि पावर, टैलेंट और इरादे के अलावा अपने दिमाग को नियंत्रित रखना भी बेहद अहम है.

    उन्होंने कहा- यह वाकई कमाल है कि पावर, टैलेंट और इरादे के साथ-साथ वे अपने माइंड को भी कंट्रोल कर कर रहे हैं. उनमें यह निडर रवैया विकसित करना अविश्वसनीय है.'

    वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स के बाद से भारतीय टीम में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर संजू और अभिषेक की जगह उन्हें मौका देने की मांग उठती रही है. हालांकि, पहले टी20 में संजू ने 67 रन बनाकर और अभिषेक ने पावरप्ले में अहम योगदान देकर टीम मैनेजमेंट के फैसले को सही साबित किया.

    दूसरे टी20 से पहले ईशान किशन चोट के कारण बाहर हो गए हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को शनिवार के मुकाबले में मौका मिलने की उम्मीद है. हालांकि, उनकी प्लेइंग-11 में एंट्री को लेकर अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट को करना है.

    Related Posts

    हैरी ब्रूक का वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, फिर भी इंग्लैंड हारा; श्रीलंका ने 430 रन बनाकर रचा इतिहास

    October 23, 2026

    मोना अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड, पैरा एशियाई खेलों में भारत को दूसरा स्वर्ण

    October 23, 2026

    ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद प्लेइंग इलेवन पर उठे सवाल, तीसरे टेस्ट में ग्रीन और इंग्लिस की हो सकती है वापसी

    October 23, 2026

    ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

    October 23, 2026

    अनाहत सिंह का धमाका, सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहली बार बनाई जगह

    October 23, 2026

    हैरी ब्रूक के दोहरे शतक पर फिरा पानी, श्रीलंका ने 430 रन चेज कर दर्ज की जीत

    October 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.