Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

    October 23, 2026

    उड़ता तीर’ मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और राहुल बोस की अदाकारी ने जमाया रंग

    October 23, 2026

    अनाहत सिंह का धमाका, सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहली बार बनाई जगह

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, October 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » हैरी ब्रूक के दोहरे शतक पर फिरा पानी, श्रीलंका ने 430 रन चेज कर दर्ज की जीत

    हैरी ब्रूक के दोहरे शतक पर फिरा पानी, श्रीलंका ने 430 रन चेज कर दर्ज की जीत

    News DeskBy News DeskOctober 23, 20260 Views खेल

     रावलपिंडी

    इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने ओडीआई क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक को हिला दिया, लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने उनकी इस उपलब्धि को फीका कर दिया. 22 अक्टूबर (गुरुवार) को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ओडीआई ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों का लक्ष्य दो विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया. यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। 

    हैरी ब्रूक ने महज 116 गेंदों में 202 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उनकी यादगार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर्स में चार विकेट पर 429 रन बनाए, लेकिन इतने बड़े स्कोर के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

    पवन रत्नायके का तूफानी शतक
    विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 24 रनों के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद अविष्का फर्नांडो और पवन रत्नायके ने पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 166 रन जोड़कर इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं. फर्नांडो ने 11 चौके और 2 छक्के की सहायता से 83 गेंदों पर 97 रन बनाए. जबकि रत्नायके ने 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 106 गेंदों पर 130 रनों की शानदार पारी खेली. इस साझेदारी ने श्रीलंका को मुकाबले में वापस ला दिया. इसके बाद दसुन शनाका ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए महज 50 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए. शनाका ने अपनी इनिंग्स में 8 छक्के और 6 चौके लगाए। 

    श्रीलंका को अंतिम ओवर में सात रन चाहिए थे और उसके 6 विकेट गिर चुके थे. इंग्लैंड के जोश टंग ने लगातार दो गेंदों पर डुनिथ वेलालगे और ईशान मलिंगा को आउट कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया. अब श्रीलंका को तीन गेंदों में सात रन बनाने थे. नंबर-10 बल्लेबाज असिथा फर्नांडो ने एक रन लेकर जनिथ लियानागे को स्ट्राइक दी. इसके बाद लियानागे ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर श्रीलंका की जीत पक्की कर दी. टीम ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. लियानागे ने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 27 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली। 

    जो रूट ने रच दिया नया इतिहास
     दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने ओडीआई क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. वह इस फॉर्मेट में 8000 रन पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. ओडीआई ट्राई सीरीज में गुरुवार (22 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में रूट ने यह मुकाम हासिल किया। 

    जो रूट ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में 66 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल रहे. उन्होंने अपने ओडीआई करियर की 186वीं पारी में 8000 रन का आंकड़ा पार किया. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंग्लैंड के वनडे इतिहास में अपनी अलग पहचान कायम कर ली है। 

    बाकी इंग्लिश बल्लेबाज काफी पीछे
    जो रूट अब तक 197 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 8005 रन बना चुके हैं. उनका औसत 50.66 है, जबकि स्ट्राइक रेट 87.83 रहा है. उनके नाम पर 20 शतक और 49 अर्धशतक दर्ज हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 166 रन है. इंग्लैंड के लिए वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन 6957 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जोस बटलर ने 5678, इयान बेल ने 5416 और पॉल कॉलिंगवुड ने 5092 रन बनाए हैं। 

    श्रीलंका ने ओडीआई क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया. इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ रनचेज 2017 में भारत के खिलाफ द ओवल में आया था. तब उसे 322 रनों का लक्ष्य हासिल करना था। 

    बता दें कि ओडीआई क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड अब भी साउथ अफ्रीका के नाम है, जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन बनाकर जीत दर्ज की थी. श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ ओडीआई क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रनचेज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

    ODI मैचों में सबसे सफल रनचेज
    435 साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहानिसबर्ग 2006
    430 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी 2026
    406 भारत बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2026
    375 नीदरलैंड्स बनाम वेस्टइंडीज, हरारे 2023 (सुपर ओवर जीत)
    372 साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन 2016

    Related Posts

    ईशान किशन दूसरे टी20 से बाहर, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

    October 23, 2026

    अनाहत सिंह का धमाका, सिलिकॉन वैली ओपन के सेमीफाइनल में पहली बार बनाई जगह

    October 23, 2026

    भारत की नई T20 रणनीति: 226 रन का लक्ष्य चेज कर टीम इंडिया ने दिखाया दम

    October 22, 2026

    भारत ने क्राइस्टचर्च T20 में रचा इतिहास, 230 रन चेज कर न्यूजीलैंड को दी शिकस्त

    October 22, 2026

    CM विजय ने पैरा एथलीट मनीषा को दिए ₹30 लाख, बोले- उनकी कामयाबी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा

    October 22, 2026

    जलज सक्सेना ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, बिशन सिंह बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी कर केरल को दिलाई जीत

    October 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.