Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, October 22
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » कच्चा तेल 110 डॉलर के करीब, Goldman Sachs ने बताया 2027 में कितनी होगी कीमत

    कच्चा तेल 110 डॉलर के करीब, Goldman Sachs ने बताया 2027 में कितनी होगी कीमत

    News DeskBy News DeskOctober 21, 20261 Views बिजनेस

    नई दिल्ली

    इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें आज 20 अक्टूबर को एक बार फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं. सुबह 8 बजे ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी कच्चे तेल WTI की कीमत 103.64 डॉलर प्रति बैरल रही है. कारोबार की शुरुआत में तेल की कीमतों में गिरावट थी, लेकिन बाद में इनमें तेजी देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में हमलों की खबरों और रूस से तेल की सप्लाई को लेकर अमेरिकी फैसले में अनिश्चितता ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। 

    कच्चे तेल की कीमतों में यह उछाल भारत के लिए अहम है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है. तेल महंगा होने से भारत का आयात बिल बढ़ सकता है. इसका असर महंगाई, परिवहन खर्च और कंपनियों की लागत पर भी पड़ सकता है. ऐसे में निवेशकों की नजर अब इस बात पर है कि तेल की कीमतें 110 डॉलर के पार टिकती हैं या फिर इनमें गिरावट आती है. अगर कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहीं, तो भारतीय शेयर बाजार में तेजी की रफ्तार पर भी असर पड़ सकता है। 

    रूस पर अमेरिका के फैसले से क्यों बढ़ी उलझन?
    कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित करने वाला एक बड़ा मुद्दा रूस से जुड़ा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात एक आदेश जारी किया था, जिसमें रूस से जुड़े कुछ प्रतिबंधों और शुल्कों में राहत देने की बात कही गई. इसमें रूसी सामान पर लगने वाले शुल्क और रूसी तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर लगाए जाने वाले जुर्माने जैसे कदम शामिल थे। 

    हालांकि, ट्रंप ने शनिवार को स्पष्ट किया कि इस मामले में अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा कि स्थिति का आकलन करने के लिए और समय चाहिए. ऐसे में बाजार यह समझने की कोशिश कर रहा है कि रूस से तेल की सप्लाई पर आगे क्या असर पड़ेगा. अगर रूसी तेल की उपलब्धता बढ़ती है, तो कीमतों को राहत मिल सकती है. वहीं, अनिश्चितता बनी रहने पर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। 

    सऊदी अरब और यमन में हमलों से सप्लाई का खतरा
    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी तेल बाजार की चिंता बढ़ाई है. यमन के हूती समूह ने सोमवार को सऊदी अरब में ऊर्जा प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया. बताए गए ठिकानों में यानबू में अरामको का एक केंद्र, शायबाह ऑयलफील्ड और रियाद का किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा शामिल हैं। 

    हालांकि, सऊदी अधिकारियों ने इन दावों की तत्काल पुष्टि नहीं की और इनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि भी नहीं हो सकी. इसी बीच यमन के शाबवा प्रांत में सुरक्षा बलों के एक ट्रेनिंग कैंप पर हमले में 58 लोगों की मौत और 200 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर सामने आई. इन घटनाओं से क्षेत्र में अस्थिरता और तेल की सप्लाई बाधित होने का डर बढ़ा है. इसी वजह से अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। 

    गोल्डमैन सैक्स की तेल पर रिपोर्ट
    Goldman Sachs Research के मुताबिक, अगले एक साल में कच्चे तेल की कीमतों में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है. इसकी मुख्य वजह मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई में धीरे-धीरे सुधार होना है. हालांकि, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव अगर दोबारा बढ़ता है, तो तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं. इससे दुनियाभर के बाजारों पर दबाव पड़ने की आशंका है. Goldman Sachs के ग्लोबल कमोडिटी रिसर्च के को-हेड और ऑयल रिसर्च प्रमुख डान स्ट्रूयवेन के अनुसार, दिसंबर 2026 में ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 90 डॉलर प्रति बैरल रह सकती है. इससे पहले बैंक ने इसके 85 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान लगाया था। 

    Goldman Sachs ने साल 2027 के लिए ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान जताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट से तेल की सप्लाई में सुधार होने पर बाजार में उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे कीमतों में नरमी आ सकती है. हालांकि, क्षेत्र में तनाव फिर बढ़ने की स्थिति में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने का रिस्क बना रहेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल की सप्लाई में बदलाव के बावजूद जियो-पॉलिटिकल टेंशन कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में आने वाले महीनों में कच्चे तेल की चाल काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि मिडिल ईस्ट में हालात कितने स्थिर होते हैं और तेल की सप्लाई कितनी तेजी से सामान्य होती है। 

    Related Posts

    Stock Market Crash: 800 अंक उछलने के बाद धड़ाम हुआ सेंसेक्स, डे-हाई से 1,400 अंक फिसला

    October 21, 2026

    जियो IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स, लॉन्च होते ही 100 मिनट में फुल सब्सक्राइब हुआ इश्यू

    October 21, 2026

    Jio IPO से पहले शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला; रिलायंस के शेयरों में हलचल

    October 21, 2026

    एलन मस्क का बड़ा ऐलान, हर अमेरिकी बच्चे को मिलेगा SpaceX का शेयर!

    October 20, 2026

    दीपिंदर गोयल का नया कमाल! सिर पर पहनने वाला Temple डिवाइस 1 नवंबर से होगा प्री-बुक

    October 20, 2026

    ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल खरीदने पर भारत-चीन पर 100% टैरिफ का खतरा 60 दिन टला

    October 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.