Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Uttarakhand News: CM धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा……

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात….

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में फिर गूंजेगी बीटल्स की कहानी! ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म की फरवरी 2027 में होगी शूटिंग, CM धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता…

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ईरान को 8 महीने बाद मिला नया रक्षा मंत्री, पद संभालते ही अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

    ईरान को 8 महीने बाद मिला नया रक्षा मंत्री, पद संभालते ही अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

    News DeskBy News DeskOctober 18, 20261 Views विदेश

    तेहरान
    ईरान ने लंबे अरसे के बाद नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। ईरान की संसद ने मेहराद अखलाकी केटाब्ची को रविवार को यह पद सौंपा। इस तरह से आठ महीने बाद ईरान को नया रक्षा मंत्री मिला है। मेहराद ने भी ईरान के नए रक्षा मंत्री का पद संभालते ही अमेरिका को ललकार दिया है। मेहराद ने कहा कि अगर अमेरिकी दुश्मनों ने कुछ भी गलत किया तो उनकी खैर नहीं। ईरान के लोगों और इस्लाम के रक्षकों का जवाब और ज्यादा खतरनाक और हैरान करने वाला होगा। साथ ही उन्होंने अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ ‘मदर ऑफ ऑल बम’ के इस्तेमाल को लेकर भी बयान दिया है।

    किसकी जगह बने रक्षा मंत्री
    अखलाकी ने माजिद इब्न अल-रेजा की जगह ली, जो तत्कालीन रक्षा मंत्री अजीज नसिरजादेह के फरवरी में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों में मारे जाने के बाद जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अखलाकी ने ईरान की रक्षा इंडस्ट्री में दशकों बिताए हैं। उन्होंने इसके एयरोस्पेस और मिसाइल सेक्टरों में वरिष्ठ पदों पर काम किया है। उन्हें ईरान के रक्षा क्षेत्र में काम करने के कारण अमेरिका और यूरोपीय संघ की प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। एक कार्यक्रम में अखलाकी ने देश की सैन्य-औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर को फिर से बनाने, रक्षा तकनीकों के विकास को तेज करने और निजी क्षेत्र की कंपनियों के साथ सहयोग बढ़ाने का वादा किया।

    अमेरिकी राष्ट्रपति रखें ध्यान
    अखलाकी ने अपने ताजा बयान में कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति को यह ध्यान देना चाहिए कि उनकी सेनाएं हमारे क्षेत्र से सुरक्षित रूप से वापस लौटें। अगर उन्होंने एक भी बम गिराया, तो उन्हें देखना पड़ेगा कि उनके कितने सैनिक यहां से अंतिम यात्रा पर ही निकलेंगे। गौरतलब है कि इस हफ्ते सीएनएन की रिपोर्ट आई थी कि अमेरिका ने हमले का प्लान तैयार किया है।

    इसके मुताबिक अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नए सैन्य ऑपरेशन का आदेश देते हैं, अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर जीबीयू-43/बी बम का इस्तेमाल कर सकता है। इस बम को ‘मदर ऑफ ऑल बम’ के नाम से भी जाना जाता है। यह हथियार अमेरिका के सबसे बड़े गैर-परमाणु बम में से एक है।

    इस बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) की नौसेना ने दावा किया है कि होर्मुज से अनधिकृत मार्ग से गुजरने की कोशिश के दौरान समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर 20 लाख बैरल से अधिक कच्चा तेल ले जा रहे एक विशाल टैंकर में आग लग गई। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जहाज ने जलडमरूमध्य से गुजरते समय अपनी स्थिति बताने वाली और रडार प्रणालियां बंद कर दी थीं, ताकि उसकी पहचान न हो सके। ईरान ने आरोप लगाया कि जहाज अमेरिकी सेना के सहयोग से इस मार्ग से गुजरने का प्रयास कर रहा था।

    Related Posts

    पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर बढ़ाई पाबंदी, अब 24 नवंबर 2026 तक बंद रहेगा एयरस्पेस

    October 18, 2026

    फ्रांस में हिंसा पर ट्रंप का तंज, बोले- ‘चलो फ्रांस चलते हैं, बड़ी प्यारी जगह है’

    October 18, 2026

    फ्रांस हिंसा पर JD वेंस का बड़ा बयान, बोले- इमिग्रेशन और डाइवर्सिटी नीतियों ने बढ़ाई अशांति

    October 18, 2026

    फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन बेकाबू, Apple और Louis Vuitton के स्टोर में लूटपाट

    October 18, 2026

    स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर भी खतरे में, 80 साल में आधी रह गई बर्फ

    October 18, 2026

    हूतियों की बढ़ती ताकत से सऊदी अरब परेशान, लंबी खिंच सकती है यमन की जंग

    October 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.