Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Uttarakhand News: CM धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और फिल्म उद्योग की संभावनाओं पर हुई चर्चा……

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात….

    October 18, 2026

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में फिर गूंजेगी बीटल्स की कहानी! ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म की फरवरी 2027 में होगी शूटिंग, CM धामी से मिले अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माता…

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, October 18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » शुभमन गिल का बड़ा फैसला, न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्च से ले जाएंगे 5 नेट गेंदबाज

    शुभमन गिल का बड़ा फैसला, न्यूजीलैंड दौरे पर अपने खर्च से ले जाएंगे 5 नेट गेंदबाज

    News DeskBy News DeskOctober 18, 20260 Views खेल

     नई दिल्ली

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी तैयारियों को लेकर खास रणनीति बनाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, वह दौरे पर अपने साथ 4 से 5 निजी नेट गेंदबाज ले जाएंगे और उनके आने-जाने से लेकर रहने तक का पूरा खर्च खुद उठाएंगे. इन गेंदबाजों के साथ अभ्यास कर गिल न्यूजीलैंड की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। 

    आमतौर पर विदेशी दौरों पर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए नेट गेंदबाजों की व्यवस्था करता है. लेकिन शुभमन गिल ने अपने लिए अलग से गेंदबाजों का इंतजाम करने का फैसला किया है. यह कदम उनकी टेस्ट क्रिकेट की तैयारी को लेकर गंभीरता दिखाता है। 

    बीसीसीआई के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि शुभमन गिल इंडिया-ए के टेस्ट मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि उन्हें वनडे सीरीज भी खेलनी है. अधिकारी के मुताबिक, शुभमन 23 या 24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं. उनके साथ जाने वाले चार से पांच गेंदबाजों का पूरा खर्च कप्तान खुद उठाएंगे। 

    इंग्लैंड टूर पर छा गए थे शुभमन 
    शुभमन गिल ने पिछले साल इंग्लैंड
    के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 754 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाया था. अब न्यूजीलैंड में उनके सामने अलग तरह की चुनौती होगी. वहां की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है, ऐसे में तकनीक, धैर्य और परिस्थितियों के मुताबिक खेलने की क्षमता अहम होगी। 

    न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले शुभमन गिल पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे. निजी कारणों से वह टीम का पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे, लेकिन 18 अक्टूबर से मुल्लांपुर में छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले मैच में उनकी वापसी होनी है। 

    रणजी ट्रॉफी का यह मुकाबला शुभमन गिल को लाल गेंद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने का मौका देगा. इसके बाद न्यूजीलैंड में उनकी तैयारी और कप्तानी दोनों पर नजर रहेगी. भारत के लिए यह दौरा अहम है और गिल की बल्लेबाजी टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। 

    भारत vs न्यूजीलैंड (शेड्यूल)
    पहला टी20: 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे
    दूसरा टी20: 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च, दोपहर 12:30 बजे 
    तीसरा टी20: 27 अक्टूबर, वेलिंगटन, दोपहर 12:30 बजे
    चौथा टी20: 30 अक्टूबर, ऑकलैंड, दोपहर 12:30 बजे 
    पांचवां टी20: 1 नवंबर, हैमिल्टन, दोपहर 12:30 बजे
    पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड, सुबह 7:30 बजे 
    दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 7:30 बजे 
    तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन, सुबह 7:30 बजे 
    चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
    पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई, सुबह 7:30 बजे 
    पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर, वेलिंगटन, सुबह 3:30 बजे 
    दूसरा टेस्ट: 27 से 1 द‍िसंबर, क्राइस्टचर्च, सुबह 3:30 बजे 

    Related Posts

    हार्दिक पंड्या का विकल्प ढूंढने में समय बर्बाद न करे टीम इंडिया: सुनील गावस्कर की दोटूक

    October 18, 2026

    NZ दौरे से पहले शुभमन गिल फ्लॉप, रणजी ट्रॉफी में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट; बढ़ी चिंता

    October 18, 2026

    भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज 22 अक्टूबर से शुरू, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेंगे ये खिलाड़ी

    October 18, 2026

    नीरज चोपड़ा का कमबैक प्लान तैयार, चोट से उबरकर 2027 में करेंगे दमदार वापसी

    October 17, 2026

    चीफ सेलेक्टर की रेस में बड़ा उलटफेर, प्रज्ञान ओझा नहीं ये पूर्व सलामी बल्लेबाज बना दावेदार

    October 17, 2026

    गिल पहले 3 ODI में कप्तान, आखिरी 2 में श्रेयस अय्यर को कमान, BCCI का फैसला क्यों?

    October 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.