उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सोमवार, 19 अक्टूबर को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। लोक भवन में सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के साथ ही डॉ. बिसेन प्रदेश के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का स्थान लेंगे।
केंद्र सरकार ने हाल ही में मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद लोक भवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। सोमवार को शपथ लेने के साथ ही वह प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
गुरमीत सिंह के कार्यकाल में बने लंबे समय तक राज्यपाल रहने का रिकॉर्ड
वर्तमान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। 18 अक्टूबर 2026 तक वह पांच वर्ष, एक माह और तीन दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके होंगे। इस अवधि के साथ उन्होंने प्रदेश में सबसे लंबे समय तक राज्यपाल रहने का रिकॉर्ड बनाया है।
अब डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में संवैधानिक जिम्मेदारियां संभालेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोक भवन में तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


