Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे

    October 14, 2026

    विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला

    October 14, 2026

    एलॉन मस्क के आरोपों पर सुनील मित्तल का करारा जवाब! स्टारलिंक की एंट्री में देरी पर छिड़ी बहस

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, October 15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..

    रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..

    News DeskBy News DeskOctober 14, 20261 Views देश

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को निरंतर प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले की ग्राम पंचायत घुटकूपाली के ग्राम केसाईपाली में सांस्कृतिक शेड के निर्माण कार्य का लोकार्पण तथा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इन विकास कार्यों से ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    सांस्कृतिक शेड की मिली सौगात, सामुदायिक भवन निर्माण से ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के श्विकसित भारतश् के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के गांवों में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। सरकार का उद्देश्य गांवों में आवश्यक अधोसंरचना का विस्तार करते हुए प्रत्येक परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीणों को अपने ही गांव में बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

    सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

    ग्राम केसाईपाली में नवनिर्मित सांस्कृतिक शेड से ग्रामीणों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक उत्सवों और सामाजिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। वहीं सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को बैठकों, सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। इन कार्यों से गांव में सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक एकता को भी बढ़ावा मिलेगा।

    सांस्कृतिक शेड की मिली सौगात, सामुदायिक भवन निर्माण से ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि ग्रामीण विकास केवल सड़क, बिजली और पानी तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति और सामाजिक सुविधाओं का विस्तार भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के साथ रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण का मजबूत आधार बनेगा।

    Related Posts

    अब जन्म से मिलेगी दिव्यांग पेंशन, योजनाओं के नाम भी बदलेंगे

    October 14, 2026

    विजयवाड़ा में पहली बार राष्ट्रीय सरस मेला

    October 14, 2026

    भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति पर मंथन, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेता मौजूद

    October 14, 2026

    रायगढ़ के ग्राम रियापाली में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 14, 2026

    उत्तराखंड में सड़क, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को मिलेगी गति, 218 करोड़ मंजूर

    October 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता….

    October 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.