Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे

    October 13, 2026

    37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल

    October 13, 2026

    पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल की वापसी

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल की वापसी

    News DeskBy News DeskOctober 13, 20261 Views खेल

    नई दिल्ली
    इंग्लैंड ने नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. हैरी ब्रूक दोनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी करेंगे. वनडे टीम में जोफ्रा आर्चर और जैकब बेथेल की वापसी हुई है, जबकि एडी जैक और थॉमस रेव को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है.

    बेथेल जुलाई में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के दौरान घुटने में चोटिल हो गए थे. अब फिट होने के बाद उनकी वापसी हुई है. आर्चर को पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए आराम दिया गया था. अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे.
     
    T20 टीम में दो नए चेहरे, साल्ट की भी वापसी
    18 साल के थॉमस रेव टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं. उन्होंने फरवरी में यंग लायंस की कप्तानी करते हुए ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल तक का सफर तय किया था. एडी जैक और रेव दोनों ने पिछले साल इंग्लैंड लायंस के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था. अब उन्हें पहली बार इंग्लैंड की सीनियर टीम में बुलाया गया है. टी20 टीम में चार ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करना है.

    फिल साल्ट भी क्वाड इंजरी से उबरकर लौटे हैं. इसी चोट के कारण वह पिछले महीने श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की 3-0 से जीती टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे. अन्यूरिन डोनाल्ड को श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू के बाद टीम में बरकरार रखा गया है, जबकि ल्यूक वुड की भी वापसी हुई है.

    बटलर और महमूद टीम से बाहर
    जोस बटलर हैमस्ट्रिंग सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे, इसलिए वह टीम से बाहर रहेंगे. साकिब महमूद घुटने की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वनडे सीरीज के बाद तेज गेंदबाज आर्चर, गस एटकिंसन, सोन्नी बेकर और जोश टंग ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो जाएंगे. इंग्लैंड इन गेंदबाजों को साउथ अफ्रीका के टेस्ट दौरे से पहले वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम देना चाहता है.

    वर्ल्ड कप की तैयारी पर इंग्लैंड का फोकस
    इंग्लैंड के नेशनल सेलेक्टर मार्कस नॉर्थ ने कहा कि बेथेल और आर्चर की वापसी से वनडे टीम लगभग पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरेगी. टीम एक साल बाद होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों को तेज कर रही है. नॉर्थ ने कहा कि हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की टी20 टीम शानदार फॉर्म में रही है. ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में मजबूत टीम के खिलाफ खुद को परखने का यह अच्छा मौका होगा. उन्होंने नए खिलाड़ियों को मौका देने पर भी उत्साह जताया. इंग्लैंड की टीम इस दौरे पर वनडे और टी20, दोनों फॉर्मेट में अपनी तैयारियों को मजबूत करने उतरेगी.

    इंग्लैंड वनडे टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, सोन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग

    इंग्लैंड टी20 टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम करन, लियाम डॉसन, अन्यूरिन डोनाल्ड, एडी जैक, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, थॉमस रेव, फिल साल्ट, ल्यूक वुड

    Related Posts

    WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे

    October 13, 2026

    37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल

    October 13, 2026

    डेनमार्क ओपन में पीवी सिंधू के सामने वर्ल्ड नंबर-1 एन से यंग की चुनौती, लक्ष्य सेन भी मुश्किल में

    October 13, 2026

    72 साल के कोच और रोनाल्डो के बीच विवाद, दो बार धोखा मिलने का दावा

    October 13, 2026

    शुभमन गिल और शेफाली वर्मा बने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ, सितंबर में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

    October 13, 2026

    जिस रणजी से बनते हैं टीम इंडिया के खिलाड़ी, उसी के कार्यक्रम पर उठे सवाल; BCCI पर बढ़ा दबाव

    October 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.