Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    क्या ₹1 लाख तक गिरेगा सोना? Gold की कीमतों में गिरावट के पीछे ये 4 बड़े कारण

    October 9, 2026

    4600 करोड़ की फिल्म का रिलीज से पहले धमाका, दो महीने पहले ही 967 करोड़ की कमाई

    October 9, 2026

    भारत में जन्मे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जीत रावल ने 38 साल की उम्र में लिया संन्यास, पार्थिव पटेल से था खास कनेक्शन

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, October 9
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    News DeskBy News DeskOctober 9, 20261 Views देश

    दुर्ग, 08 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्ग जिले को अधोसंरचना, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने के लिए कुल 218 करोड़ 48 लाख 29 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी है। जिनमें 122.56 लाख (1.22 करोड़ रुपये) का लोकार्पण तथा कुल 217 करोड़ 25 लाख 73 हजार रुपये की लागत से 23 प्रमुख निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कार्य शामिल है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पाेरेशन लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के माध्यम से जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति दी गई है।

    लोकार्पण कार्यों के अंतर्गत दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा सिडबी क्लस्टर डेव्हलपमेंट फंड से पोषित आई.टी.आई. दुर्ग के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया गया, जिसकी कुल स्वीकृत लागत 122.56 लाख रुपये (1.22 करोड़ रुपये) है। वहीं जिले में अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने 23 प्रमुख निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। जिनमें मुख्यतः सड़क एवं शासकीय भवन निर्माण के क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पुलगांव पुल मुख्य मार्ग से अंजोरा रसमड़ा पहुंच राज्य मार्ग क्रमांक 22 के लगभग 5 किमी 04 लेन निर्माण कार्य हेतु 30.20 करोड़ रुपये के कार्य का भूमिपूजन किया गया। अहिवारा विधानसभा में कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया राज्य मार्ग-21 के किलोमीटर 1 से 27/6 तक चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 24.06 करोड़ रुपये तथा जेवरा सिरसा से भटगांव मार्ग के 3.60 किलोमीटर निर्माण कार्य हेतु 4.28 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पाटन विधानसभा में भिलाई-सिरसा औंधी-औरी-मोतीपुर मार्ग के 15.50 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 15.03 करोड़ रुपये, भिलाई से तर्रा मुख्य जिला मार्ग के 15 किलोमीटर मजबूतीकरण हेतु 8.33 करोड़ रुपये तथा पौहा से खपरी मार्ग के 2.20 किलोमीटर निर्माण हेतु 3.97 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन हुआ। दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत नाबार्ड (आरआईडीएफ) पोषित शासकीय पॉलिटेक्निक दुर्ग में ऑफिस ब्लॉक रिनोवेशन, सी.सी. रोड, दिव्यांग पुरुष टॉयलेट तथा सिविल विंग विस्तार कार्यों के लिए 8.86 करोड़ रुपये की लागत कार्य का भूमिपूजन हुआ। अहिवारा एवं वैशाली नगर क्षेत्र में चंदूलाल चंद्राकर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से जुनवानी-कोहका-कुरूद मुख्य मार्ग के 2.50 किलोमीटर चौड़ीकरण हेतु 7.06 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जबकि दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में लाईवलीहुड कॉलेज भवन निर्माण हेतु 4.11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
    इसी प्रकार जिले में जल संसाधन एवं सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत जल संसाधन विभाग, दुर्ग द्वारा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई प्रणाली में सुधार हेतु कई महत्वपूर्ण कार्यों की आधारशिला रखी गई। पाटन विधानसभा में सुरपा व्यपवर्तन योजना के जीर्णाेद्धार एवं नहर प्रणाली की रीमॉडलिंग व लाईनिंग हेतु 2.23 करोड़ रुपये के कार्य का भूमिपूजन हुआ। अहिवारा क्षेत्र में मोहंदी जलाशय जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग हेतु 4.96 करोड़ रुपये, कपसदा जलाशय जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग हेतु 4.57 करोड़ रुपये तथा नंदौरी जलाशय जीर्णाेद्धार एवं नहर लाईनिंग हेतु 4.77 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में तिरगा जलाशय जीर्णाेद्धार हेतु 4.71 करोड़ रुपये, गनियारी जलाशय जीर्णाेद्धार हेतु 4.71 करोड़ रुपये एवं रिसाली उमरपोटी जलाशय के जीर्णाेद्धार तथा नहर लाईनिंग कार्य हेतु 4.97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत निगम क्षेत्र के तालाबों में निस्तारी जल भरने हेतु कोटनी माईनर चौनल निर्माण के लिए 4.93 करोड़ रुपये तथा शिवनाथ मण्डल कार्यालय दुर्ग के जीर्णाेद्धार एवं नव निर्माण कार्य हेतु 4.96 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा दुर्ग शहर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण हेतु 16.16 करोड़ रुपये तथा जिला चिकित्सालय दुर्ग स्थित शासकीय जी.एन.एम. प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण कार्य हेतु 11.96 करोड़ रुपये की लागत से भूमिपूजन संपन्न हुआ। ऊर्जा एवं विद्युत ट्रांसमिशन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पाटन विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 132/33 के.व्ही. उपकेंद्र जामगांव (आर) निर्माण हेतु 25.83 करोड़ रुपये, 132 के.व्ही.डी.सी.डी.एस. पाटन-जामगांव (आर) अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइन हेतु 14.00 करोड़ रुपये तथा 220/132 के.व्ही. उपकेंद्र पाटन में 2 नग 132 के.व्ही. अतिरिक्त बे निर्माण कार्य हेतु 2.50 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात दी गई।

    ::000::

    Related Posts

    अमेरिका में ग्रीन कार्ड पर रोक से 1 लाख भारतीयों की बढ़ी चिंता, Infosys-HCL समेत 8 कंपनियों पर ट्रंप का एक्शन

    October 9, 2026

    भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को मिलेगा इजरायल का वीरता पुरस्कार, हाईजैक की कोशिश नाकाम की

    October 9, 2026

    यूपी-बिहार से उत्तराखंड तक बदला मौसम, कहीं बाढ़ तो कहीं बारिश और बर्फबारी

    October 9, 2026

    महतारी वंदन योजना की 32वीं किश्त जारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में अंतरित की राशि

    October 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान-‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

    October 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने का मिला आमंत्रण

    October 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.