Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ऋषभ पंत की DC में वापसी, लेकिन नहीं करेंगे ओपनिंग; गांगुली ने बताया नंबर-4 या 5 का रोल

    October 8, 2026

    SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों की चिट्ठी, कहा- चुनाव आयोग पर सवाल उठाना राजनीतिक विरोध

    October 8, 2026

    कनाडाई लेखिका ऐन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, साहसिक लेखन के लिए मिला सम्मान

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, October 8
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » भुवनेश्वर की वापसी के बाद शमी-सिराज पर नजर, 2027 वर्ल्ड कप में कौन होंगे भारत के 3 तेज गेंदबाज?

    भुवनेश्वर की वापसी के बाद शमी-सिराज पर नजर, 2027 वर्ल्ड कप में कौन होंगे भारत के 3 तेज गेंदबाज?

    News DeskBy News DeskOctober 8, 20261 Views खेल

    नई दिल्ली
     भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया में चुना गया है। किसी को भी उनके वापस लौटने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन उन्होंने लगभग 4 साल बाद दमदार वापसी की। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म है। कई लोगों का मानना है अजीत अगरकर के कारण भुवनेश्वर और शमी जैसे गेंदबाजों को मौका नहीं मिल रहा था। अब उनके जाने के बाद ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम में वापसी करेंगे। वहीं, कुछ पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि नई चयन समिति के युवा गेंदबाजों पर भरोसा नहीं है। ऐसे में 2023 विश्व कप की तरह वनडे टीम में बुमराह के साथ मोहम्मद शमी , सिराज और भुवनेश्वर जैसे खिलाड़ी नजर आएंगे।

    2027 वनडे विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में होना है, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में भारतीय टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरना चाहेगी। इसके साथ ही एक स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर और एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर जरूर टीम में होंगे। इस स्थिति में बुमराह के साथ शमी और सिराज को मौका मिल सकता है। वहीं, भुवनेश्वर बैकअप गेंदबाज हो सकते हैं।

    मौजूदा गेंदबाजों पर नहीं है भरोसा
    पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का कहना है कि भुवनेश्वर के चयन से यह साफ हो चुका है कि मौजूदा चयन समिति को युवा गेंदबाजों पर भरोसा नहीं है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा था। सपाट पिच पर रन तो सभी गेंदबाजों को पड़े, लेकिन भारत के युवा गेंदबाज पूरी सीरीज में सही लाइन लेंथ नहीं पकड़ पाए। प्रसिद्ध कृष्णा ही एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज रहे, जो पहले मैच में कैरिबियाई बल्लेबाजों को परेशान किया।

    वसीम जाफर ने क्या कहा?
    वसीम जाफर ने भुवनेश्वर के चयन को सही ठहराते हुए उम्र को नजरअंदाज करने और अनुभव-युवा मिश्रण की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'शमी को टेस्ट टीम में चुना जाना चाहिए। वनडे टीम में गुरनूर ब्रार, प्रसिद्ध कृष्णा और नितिश रेड्डी जैसे कई खिलाड़ियों को आजमाया गया है, लेकिन मैनेजमेंट को अभी पूरा भरोसा नहीं लगता। सिराज को लगातार गेम टाइम नहीं मिल रहा। मैं समझ नहीं पा रहा कि आपके दूसरे और तीसरे सीमर कौन हैं। मेरे हिसाब से शमी को वनडे टीम में होना चाहिए क्योंकि वर्ल्ड कप करीब है। जब आपके पास क्वालिटी है तो खेलना चाहिए। मेरी पहली पसंद बुमराह, शमी और सिराज होगी। वर्ल्ड कप के बाद रीबिल्डिंग के बारे में सोचना चाहिए।'

    2027 वर्ल्ड कप के संभावित 3 तेज गेंदबाज
    जाफर के मुताबिक बुमराह, शमी और सिराज की तिकड़ी भारत के लिए बेस्ट पेस बॉलिंग अटैक बना सकती है। भुवनेश्वर की हालिया वापसी से उनकी भी दावेदारी मजबूत हुई है। सेलेक्टर्स अभी युवा विकल्पों को मौका दे रहे हैं, लेकिन अनुभव की कमी को लेकर चिंता साफ दिख रही है। ऐसे में विश्व कप से ठीक पहले इन अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी जा सकती है।

     

    Related Posts

    ऋषभ पंत की DC में वापसी, लेकिन नहीं करेंगे ओपनिंग; गांगुली ने बताया नंबर-4 या 5 का रोल

    October 8, 2026

    IPL 2027 से पहले प्रीति जिंटा की टीम में बड़ा बदलाव, रिकी पोंटिंग के 2 करीबी हुए बाहर

    October 8, 2026

    4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी, कपिल देव बोले- बाकी खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा

    October 8, 2026

    Asian Para Games 2026: प्रमोद भगत और भाविना पटेल बने भारत के ध्वजवाहक, 18 अक्टूबर से नागोया में खेलों का आगाज

    October 8, 2026

    टीम और कप्तान के लिए ईशान किशन ने दिया बड़ा बलिदान, बोले- ‘श्रेयस शानदार फॉर्म में था’

    October 8, 2026

    श्रीलंका टेस्ट टीम की कप्तानी से धनंजय डिसिल्वा का इस्तीफा, बोले- अब जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को देने का समय

    October 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.