Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी: अपने घर का सपना हुआ साकार, रागिनी के परिवार को मिला खुशियों का आशियाना…..

    October 6, 2026

    ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’सेवा की कहानी: समूह से मिला एक लाख रुपये का सहारा, दुकान और ठेले से आत्मनिर्भर बनीं लाजो’…

    October 6, 2026

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यो में तेजी लाने और 15 दिनों में कमियां दूर करने के दिए निर्देश…

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 7
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड के कामकाज का बताया राज, बोले- वहां एक-एक मिनट का मिलता है पैसा

    विद्युत जामवाल ने हॉलीवुड के कामकाज का बताया राज, बोले- वहां एक-एक मिनट का मिलता है पैसा

    News DeskBy News DeskOctober 6, 20261 Views मनोरंजन

    एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं. ये उनकी ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म है. कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया. इस दौरान  उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में काम करने के तरीके को लेकर भी बात की और दोनों इंडस्ट्री के बीच का फर्क बताया.

    एक्टर कल 'स्ट्रीट फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वहां पर कोई भी सेट पर देर से नहीं पहुंचता है.

     हॉलीवुड के काम करने के तरीके पर बोले विद्युत
    इवेंट में जब विद्युत से पूछा गया कि इंडियन सिनेमा से हॉलीवुड के सेट पर काम करने का एक्सपीरियंस कितना अलग रहा? इस पर विद्युत जामवाल ने बड़ा फर्क बताया. उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में लोग एक्स्ट्रा टाइम काम करना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें हर एक्स्ट्रा मिनट के लिए पैसे मिलते हैं.

    हॉलीवुड के सेट पर देर से नहीं पहुंचते बड़े सितारे, विद्युत जामवाल बोले- 'हर एक्स्ट्रा मिनट का पैसा मिलता है

    उन्होंने कहा, 'हॉलीवुड में सेट पर सबसे बड़ा स्टार भी समय पर पहुंचता है. चाहे आप जेसन मोमोआ हों या कोई और, कोई देर से नहीं आता. सेट पर मौजूद सभी 300 लोग इसे फॉलो करते हैं. अगर आप एक मिनट भी लेट होते हैं, तो प्रोडक्शन से फोन आ जाता है कि 'आप ठीक हैं? आपकी तबियत ठीक हैं?''

    वहीं, इवेंट के दौरान 'स्ट्रीट फाइटर' में विद्युत जामवाल के किरदार धलसिम की भी खास झलक दिखाई गई. धलसिम 'स्ट्रीट फाइटर' वीडियो गेम सीरीज का मशहूर किरदार है, जो अपने शरीर को खींचने की क्षमता, शक्तियों और मुंह से आग निकालने वाले मूव्स के लिए जाना जाता है.

    विद्युत जामवाल ने अपने किरदार पर की बात
    धलसिम का किरदार विद्युत जामवाल के लिए काफी फिट माना जा रहा है. विद्युत योग के साथ-साथ कलारीपयट्टू और अपने जबरदस्त एक्शन के लिए भी जाने जाते हैं. विद्युत ने अपने किरदार को लेकर कहा, 'बचपन में मैंने वीडियो गेम नहीं खेले, क्योंकि मैं स्पोर्ट्स में बिजी रहता था. शायद इसी वजह से आखिरकार मुझे ये रोल मिला.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने पूरी जिंदगी इस रोल को पाने के लिए मेहनत की है. मेरे आसपास 50 सेंट, WWE रेसलर्स और कई दूसरे दिग्गज मौजूद थे.'

    कब रिलीज होगी 'स्ट्रीट फाइटर' ?
    बता दें कि विद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

     

    Related Posts

    ‘द बैटमैन पार्ट II’ की शूटिंग रुकी, निर्देशक मैट रीव्स ने लिया ब्रेक

    October 6, 2026

    ‘बिग बॉस 20’ में माही विज का फूटा गुस्सा, अमन गांधी और उदिति सिंह से हुई तीखी बहस

    October 6, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

    October 6, 2026

    IT रेड पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 20 साल

    October 5, 2026

    कसाब ने खुद को बताया था 17 साल का, उज्ज्वल निकम ने ऐसे खोली उम्र की सच्चाई

    October 5, 2026

    ‘बिग बॉस’ के बाद फिर ठेले पर लौटीं ‘वड़ा पाव गर्ल’, अब बेच रही हैं मोमोज

    October 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.