गुरुग्राम। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष खटाना की माताजी इंद्रा देवी धर्मपत्नी स्व. मास्टर होती लाल खटाना के गत दिवस हुए निधन पर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बुधवार को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। बुधवार को प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व संसदीय सचिव राव दान सिंह, पूर्व मंत्री व विधायक आफताब अहमद, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारद्वाज, मेयर प्रत्याशी सीमा पाहूजा, समाजसेवी पवन पाहूजा, महिला राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सहरावत, गुरुग्राम उद्योग एसोसिएशन के चेयरमैन प्रवीण यादव, गजेंद्र चौहान चेयरमैन, जेएन मंगला, महिला जिलाध्यक्ष पूजा शर्मा, पूर्व जिला पार्षद जग्गू खटाना, एआईसीसीसी सदस्य राहुल यादव, कृष्ण लोहिया नाथूपुर, गौरव टांक, सूरज खटाना, प्रमोद सैनी, इमरत उल्लावास, ज्ञानी खटाना, देवी यादव धुनैला, मनोज यादव मैंबर, सुखदेव डागर अलीपुर सहित सामाजिक व धार्मिक नेता मदनपुरी गली नंबर 5 स्थित उनके निवास स्थान पर पहुँचे। सभी नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने श्रीमती इंद्रा देवी के जीवन और उनके संस्कारों को याद किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वक्ताओं ने कहा कि माता का जाना परिवार के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार हमेशा अमर रहेंगे।


