Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    September 29, 2026

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    उत्तराखंड में SIR की प्रक्रिया पूरी, अब 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 20260 Views देश

    उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया सोमवार रात 12 बजे पूरी हो गई। इसके साथ ही निर्वाचन विभाग ने पुनरीक्षण से संबंधित पूरा डाटा फ्रीज कर दिया है। अब तीन अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि SIR के दौरान कितने नाम हटाए गए और कितने नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हुए।

    प्रदेश में SIR की प्रक्रिया आठ जून से शुरू हुई थी। इसके तहत मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए और बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण और सत्यापन किया। 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया। इनके निस्तारण की प्रक्रिया 28 सितंबर तक चली।

    पहले अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को प्रकाशित होनी थी, लेकिन पांच जिलों के मतदाताओं के उत्तर प्रदेश से सत्यापन की प्रक्रिया के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया। सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने बताया कि अब डाटा फ्रीज हो चुका है और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता। हालांकि, जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं, वे आगे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकेंगे।

    SIR से पहले भी चला था अभियान

    मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए SIR से पहले भी अभियान चलाया गया था। इस दौरान स्थानांतरित हो चुके और मृत मतदाताओं के नाम हटाए गए। SIR के दौरान BLO ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाए और उनका सत्यापन किया। 14 जुलाई को जारी प्रारूप मतदाता सूची में SIR के बाद प्रदेश में 71.33 लाख मतदाता दर्ज थे, जबकि 8.26 लाख नाम हटाए गए थे।

    राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

    SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हुई। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में दावे-आपत्तियों के निस्तारण और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक आगे ऑनलाइन ECI-Net या BLO के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

    Related Posts

    DAV छात्रसंघ चुनाव: मतदान से मतगणना तक हंगामा, ABVP के नवदीप राणा बने अध्यक्ष

    September 29, 2026

    राष्ट्रपति भवन के 620 पौधों का भी रिकॉर्ड, पतंजलि ने संरक्षित किए 27 हजार से ज्यादा पादप नमूने।

    September 29, 2026

    तमिलनाडु में नारे की सियासत, उदयनिधि ने कार्यकर्ताओं से कहा- ‘ओम काली, जय काली’

    September 29, 2026

    सेवा की कहानी: गांव तक पहुंची बस तो रोजगार और पढ़ाई की राह हुई आसान, सिधमा के ग्रामीणों को मिली आवागमन की सहूलियत……

    September 29, 2026

    रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सेवाओं के डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम…

    September 29, 2026

    पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.