Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 24, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो नदी में डुबकी लगाकर किया नमन….

    September 24, 2026

    सेवा- संकल्प- अभियान : मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी, 0.20 हेक्टेयर के तालाब से सालाना 100 क्विंटल उत्पादन, 8 लाख तक मुनाफा…..

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, September 24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ऋषिकेश में फिर शुरू हुआ रिवर राफ्टिंग का रोमांच, जानें नई रेट लिस्ट

    ऋषिकेश में फिर शुरू हुआ रिवर राफ्टिंग का रोमांच, जानें नई रेट लिस्ट

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 20260 Views देश

    साहसिक पर्यटन के शौकीन पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। गंगा में रिवर राफ्टिंग का रोमांच गुरुवार से फिर शुरू हो गया है। वर्षाकाल के दौरान बंद रही राफ्टिंग गतिविधियों के लिए बुधवार को शिवपुरी में विधिवत सीजन का शुभारंभ किया गया। इस दौरान राफ्टिंग कंपनियों को औपचारिक रूप से लाइसेंस वितरित किए गए। हालांकि, उद्घाटन के दिन पर्यटकों को लेकर कोई राफ्ट गंगा में नहीं उतरी थी। राफ्टिंग एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार से पर्यटकों को लेकर राफ्ट गंगा में उतारी गईं।

    ऋषिकेश में कौड़ियाला से शिवपुरी तक गंगा में राफ्टिंग कराई जाती है। राफ्टिंग का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश पहुंचते हैं। इस बार पर्यटन, विभाग ने राफ्टिंग को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए लाइसेंस व्यवस्था के साथ प्रशिक्षित गाइडों के डिजिटल पंजीकरण पर भी जोर दिया है।

    300 से अधिक गाइड पोर्टल पर पंजीकृत

    उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से टूरिस्ट गाइड पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर प्रशिक्षित गाइड डिजिटल प्रमाणीकरण और डिजिटल पहचान पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अब तक 300 से अधिक रिवर राफ्टिंग गाइड पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। चरणबद्ध तरीके से कुल 700 गाइड को प्रशिक्षित किया जाना है।

    कई नदियों में राफ्टिंग को लाइसेंस

    शिवपुरी में आयोजित समारोह में राफ्टिंग कंपनियों को गंगा के अलावा काली, टौंस, गोरी, कोसी, अलकनंदा, पिंडर, सरयू, रामगंगा (पूर्वी एवं पश्चिमी), भागीरथी और धौलीगंगा में सुरक्षित और सुव्यवस्थित राफ्टिंग गतिविधियों के संचालन के लिए लाइसेंस दिए गए।

    प्रमुख सचिव नियोजन मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि राफ्टिंग सीजन का शुभारंभ प्रदेश के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन और व्यावसायिकता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लाइसेंस प्रणाली को मजबूत करने से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

    सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि राफ्टिंग लाइसेंस प्रदेश की राफ्टिंग फर्मों के लिए नई शुरुआत हैं। इससे सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए आजीविका के स्थायी अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

    राफ्टिंग से पहले हुई पूजा-अर्चना

    राफ्टिंग सीजन शुरू होने से पहले राफ्टिंग कंपनियों की ओर से मुनिकीरेती खारास्रोत में पूजा-अर्चना की गई और सीजन के सकुशल संपन्न होने की कामना की गई। राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी ने बताया कि पहले दिन पर्यटकों को लेकर कोई राफ्ट नहीं उतरी थी। गुरुवार से राफ्टिंग शुरू की गई।

    राफ्टिंग की नई रेट लिस्ट

    रूट दूरी किराया

    फूल चट्टी से नीम बीच 12 किमी 600 रुपये प्रति व्यक्ति

    शिवपुरी से नीम बीच 16 किमी 1,000 रुपये प्रति व्यक्ति

    मरीन ड्राइव से नीम बीच 26 किमी 1,500 रुपये प्रति व्यक्ति

    कौड़ियाला से नीम बीच 35 किमी 2,500 रुपये प्रति व्यक्ति

    Related Posts

    युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 24, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : खर्राघाट में 29.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान, केलो नदी में डुबकी लगाकर किया नमन….

    September 24, 2026

    सेवा- संकल्प- अभियान : मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी, 0.20 हेक्टेयर के तालाब से सालाना 100 क्विंटल उत्पादन, 8 लाख तक मुनाफा…..

    September 24, 2026

    स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत 49.66 करोड़ के 50 कार्यों को मंजूरी, राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने 42 आकांक्षी शौचालयों सहित स्वच्छता व अपशिष्ट प्रबंधन की परियोजनाओं को दी स्वीकृति….

    September 24, 2026

    सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    September 24, 2026

    भाजपा के नए प्रभारी-सह प्रभारी 25 सितंबर को दून में, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल

    September 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.