Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल, आर्थिक तंगी और 66 प्रतिशत दिव्यांगता को मात देकर पूजा ने हासिल की नीट में सफलता…

    September 18, 2026

    ‘आशीर्वाद का दीया’ बना विश्व रिकॉर्ड का साक्षी, रायपुर में 25 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित, प्रदेशभर में 1.50 करोड़ से अधिक दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़…..

    September 18, 2026

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा पर्यटन इकाइयॉं लीज़ पर देने की तैयारी, निवेशकों के लिए खुलेगा नया अवसर…..

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, September 18
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    गंभीर ने मानी भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस बड़ी समस्या, बोले- गिल को नहीं मिल रही सर्वश्रेष्ठ टीम

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 20260 Views खेल

    नई दिल्ली
    भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया है कि हालिया समय में भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस एक प्रमुख समस्या बनकर उभरी है और यह भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं मिल पा रही है, खासकर जब अगला वनडे विश्व कप सिर्फ एक साल दूर है। भारतीय टीम इस समय अपने प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस की समस्याओं से जूझ रही है। टीम के प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अभी रिहैब पर हैं और उन्हें वापसी करने के लिए इंडिया ए मैचों का सहारा लेना पड़ रहा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी आईपीएल 2026 के दौरान से ही फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे हैं और टीम से लगातार अंदर-बाहर होते रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में उन्होंने सफल वापसी की है। वहीं तीनों फॉर्मेट खेलने वाले हर्षित राणा भी लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं।

    हार्दिक का आना टीम के लिए अच्छा
    भारतीय कोच गंभीर ने कहा, "इस समय हार्दिक पूरी तरह से 10 ओवर गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हैं और आईपीएल के बाद से उन्होंने ज्यादा क्रिकेट भी नहीं खेला है। जब हार्दिक वापस आएंगे, तो यह निश्चित रूप से टीम के लिए अच्छा होगा।"

    आईपीएल के दौरान ही फिटनेस समस्या से जूझ रहे वरूण चक्रवर्ती को हालिया अफगानिस्तान सीरीज से एक मैच के बाद ही बाहर होना पड़ा। वह अब एशियाई खेलों से भी बाहर हैं। इससे पहले वह जिम्बाब्वे सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाए थे और इंग्लैंड दौरे के बीच से भी बाहर हो गए थे। दिलचस्प बात यह थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए जब भारतीय दल का चयन हुआ था, तो उसमें चार खिलाड़ियों का चयन उनके फिटनेस पर आधारित था और अंत में उसमें से एक खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो गया।

    सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं मिल पा रही
    गंभीर ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो यह आदर्श स्थिति नहीं है। आपको टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चाहिए होते हैं। अगला साल भी 50 ओवर के वनडे विश्व कप का है, तो यह हमारे युवा कप्तान शुभमन गिल के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं मिल पा रही है। इससे टीम की निरंतरता प्रभावित होती है। एक कोच के रूप में मैं सारी आलोचनाओं को झेल सकता हूं, लेकिन यह जरूरी है कि शुभमन को उनकी सर्वश्रेष्ठ एकादश मिले।"

    गंभीर ने यह भी स्पष्ट किया कि क्यों नीतीश कुमार रेड्डी ने एशियाई खेलों से अपना नाम वापस लिया। उन्होंने कहा, "नीतीश का टी 20 फॉर्मेट से हटना और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रखना एक बेहतरीन कदम है। हम सब जानते हैं कि अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर कितने अहम साबित हो सकते हैं।

    उन्होंने कहा, "इस समय हार्दिक पूरी तरह से 10 ओवर गेंदबाज़ी करने के लिए फ़िट नहीं हैं और आईपीएल के बाद से उन्होंने ज्यादा क्रिकेट भी नहीं खेला है। जब हार्दिक वापस आएंगे, तो यह निश्चित रूप से टीम के लिए अच्छा होगा और हो सकता है कि हम दोनों को एक साथ प्लेइंग इलेवन में भी खिलाएं। लेकिन हम उन्हें तुरंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में झोंकना नहीं चाहते क्योंकि यह उनके शरीर के लिए बेहद कठिन हो सकता है। इसलिए ही उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली है।"

    Related Posts

    एशियन गेम्स में श्री चरणी का धमाल, 4 विकेट लेकर रचा इतिहास; बुमराह से भी बेहतर दिखा रिकॉर्ड

    September 18, 2026

    एशियन गेम्स से पहले आवास संकट, 2 खिलाड़ियों के कमरे में रह रहे 3 भारतीय खिलाड़ी

    September 18, 2026

    मोहम्मद रिजवान की जर्सी पर टेप वाली फोटो वायरल, सट्टेबाजी जांच के बीच दोहरे व्यवहार के आरोप

    September 18, 2026

    नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

    September 18, 2026

    संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

    September 18, 2026

    अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, 2026 में छक्कों की रेस में बनाई 10 सिक्स की बढ़त

    September 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.