Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का बुरा हाल, लगातार हार के बाद 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाया

    September 11, 2026

    HUL को कोर्ट से बड़ी राहत, Beco को 1 हफ्ते में हटाने होंगे Surf Excel-Vim से जुड़े विवादित ऐड

    September 11, 2026

    कोको गॉफ को हराकर यूएस ओपन फाइनल में पहुंचीं एलेना रिबाकिना, सबालेंका से होगा खिताबी मुकाबला

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, September 11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! J&K समेत 10 राज्यों के टूर का LTC लाभ 2028 तक बढ़ा

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! J&K समेत 10 राज्यों के टूर का LTC लाभ 2028 तक बढ़ा

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 20261 Views देश

    नई दिल्ली

    देश के 49 लाख से ज्‍यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख, अंडमान-निकोबार और नॉर्थ-ईस्ट के 8 राज्‍यों की हवाई यात्रा LTC की विशेष सुविधा को 2 साल के लिए बढ़ा दिया है. केंद्रीय नौकरी में लगे लाखों कर्मियों को इन राज्‍यों के लिए फ्री टूर सुविधा दी जाती है. कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के पत्र के मुताबिक, ये सुविधा जो पहले 26 सितंबर 2026 तक के लिए मान्‍य थी, वो अब 25 सितंबर 2028 तक लागू रहेगी। 

    होमटाउन LTC को टूर में कन्‍वर्ट करा सकेंगे कर्मचारी 
    इसमें होमटाउन के लिए मिलने वाली LTC स्‍कीम को टूर वाले राज्‍यों में कन्‍वर्ट कराने की सुविधा दी जाती है. इसके तहत पात्र सरकारी कर्मचारी 4 साल के ब्लॉक में अपने एक होमटाउन LTC को बदलकर नॉर्थ-ईस्ट रीजन, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर या लद्दाख का टूर कर सकते हैं। 

    LTC यानी लीव ट्रैवल कंसेशन स्‍कीम के तहत केंद्रीय कर्मियों को ग्रेड के अनुसार, घर जाने के लिए या देश में टूर के लिए रेल या हवाई यात्रा के टिकट का खर्च दिया जाता है. कर्मचारियों के टिकट का खर्च बाद में रीम्‍बर्श हो जाता है। 

    किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?
    इस योजना का लाभ सभी पात्र सरकारी कर्मचारियों को दिया जाएगा. केंद्रीय कर्मी 4 साल के ब्लॉक में मिलने वाले अपने एक होमटाउन LTC को टूर के लिए कन्वर्ट करा सकते हैं. इससे उन कर्मचारियों को राहत मिलेगी जो सितंबर 2026 तक यात्रा की योजना नहीं बना पाए थे। 

    नए भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए भी ये सुविधा उपलब्ध रहेगी. जिन कर्मचारियों की सेवा अवधि अभी 9 साल से कम है, उन्हें चार साल के ब्लॉक में तीन होमटाउन LTC और एक ऑल इंडिया LTC का अधिकार होता है. ऐसे कर्मचारी भी अपने तीन होम टाउन LTC में से एक को नॉर्थ-ईस्ट, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर या लद्दाख की यात्रा के लिए बदल सकेंगे। 

    इसके अलावा, नए कर्मचारियों को चार साल के ब्लॉक में जम्मू-कश्मीर या लद्दाख जाने के लिए एक अतिरिक्त होमटाउन LTC कन्वर्जन की अनुमति होगी. इसका मतलब है कि पात्र नए कर्मचारियों को इन क्षेत्रों की यात्रा के लिए अतिरिक्त अवसर मिल सकता है। 

    किन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा फायदा?
    जिन सरकारी कर्मचारियों का होम टाउन और हेडक्‍वार्टर या जॉब-टाउन सेम है, उन्‍हें इस सुविधा का लाभ नहीं दिया जाता है. चूंकि उनके होमटाउन के लिए LTC नहीं मिलती तो वो इसे टूर में कन्‍वर्ट भी नहीं करा सकते। 

    इस बात को लेकर AINPSF को आ‍पत्ति है. AINPSF के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष डॉ मंजीत सिंह पटेल का कहना है कि किसी कर्मी को अगर उसके होमटाउन में ही जॉब मिल जाती है, तो इसमें उसकी क्‍या गलती है, उसे इसका खामियाजा क्‍यों भुगतना पड़ता है. उनकी मांग है कि ऐसे कर्मचारियों को भी होम टाउन LTC मिले, ताकि इसे कन्‍वर्ट कर वे देश में टूर कर सकें। 

    हवाई यात्रा के नियम क्या हैं?
    जिन सरकारी कर्मचारियों को अपनी सेवा शर्तों के तहत हवाई यात्रा की पात्रता है, वे अपने हेडक्‍वार्टर से तय कैटगरी में किसी भी एयरलाइन से यात्रा कर सकते हैं. ये यात्रा तय शर्तों के अधीन करनी होती है। 

    जिन कर्मचारियों को सामान्य तौर पर हवाई यात्रा की अनुमति नहीं है, वे भी इस विशेष योजना के तहत इकोनॉमी क्‍लास में किसी भी एयरलाइन से यात्रा कर सकते हैं। 

    हालांकि, उनके लिए कुछ खास रूट तय किए गए हैं. जैसे कि 

        कोलकाता या गुवाहाटी से नॉर्थ-ईस्ट के किसी भी शहर तक.
        कोलकाता, चेन्नई या विशाखापट्टनम से पोर्ट ब्लेयर तक.
        दिल्ली या अमृतसर से जम्मू-कश्मीर या लद्दाख के किसी भी स्थान तक.

    इन रूट्स पर हवाई यात्रा के लिए कर्मचारी के हेडक्‍वार्टर से संबंधित शहर यानी कि कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, विशाखापट्टनम, दिल्ली या अमृतसर तक का सफर उन्‍हें ट्रेन से ही और तय कैटगरी में ही करना होगा। 

    Related Posts

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! वंदे भारत-राजधानी समेत 120 ट्रेनें 3 दिन रहेंगी प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

    September 11, 2026

    भारत दुनिया की ग्रोथ का इंजन! 7.8% GDP ग्रोथ पर IMF की मुहर, नए डेटा सिस्टम की तारीफ

    September 11, 2026

    नांदेड़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत

    September 11, 2026

    गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सूखने लगीं यूरोप की नदियां; अगस्त रहा अब तक का सबसे गर्म महीना

    September 11, 2026

    आत्मनिर्भर भारत को बड़ी ताकत, मेडिकल डिवाइस टेस्टिंग उपकरणों के लिए 100% फंडिंग देगी सरकार

    September 11, 2026

    नंदीग्राम उपचुनाव में TMC की बढ़ी मुश्किलें, ममता बनर्जी के सामने उम्मीदवार चुनने की चुनौती

    September 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.