Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान का बुरा हाल, लगातार हार के बाद 7 खिलाड़ियों को वापस बुलाया

    September 11, 2026

    HUL को कोर्ट से बड़ी राहत, Beco को 1 हफ्ते में हटाने होंगे Surf Excel-Vim से जुड़े विवादित ऐड

    September 11, 2026

    कोको गॉफ को हराकर यूएस ओपन फाइनल में पहुंचीं एलेना रिबाकिना, सबालेंका से होगा खिताबी मुकाबला

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, September 11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन का बड़ा दांव, मोहनलाल की फिल्म से बिल्कुल अलग होगी कहानी

    ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन का बड़ा दांव, मोहनलाल की फिल्म से बिल्कुल अलग होगी कहानी

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 20261 Views मनोरंजन

    अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का धांसू ट्रेलर देखकर मन में लड्डू तो फूटे होंगे. दृश्यम फ्रेंचाइजी की फिल्मों का इंतजार जो रहता है. ट्रेलर के साथ क्लियर हो गया कि ये दृश्यम की हिंदी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म होगी. इसके बाद विजय सालगांवकर की कहानी को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. दूसरी अच्छी बात ये रही कि अजय की ये फिल्म मोहनलाल की दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग है. पूरी कहानी को नए सिरे से लिखा गया है.

    अजय देवगन का स्मार्ट मूव
    इसलिए अगर आपने साउथ की दृश्यम 3 देखी है, तो आपको कहीं से कोई स्पॉयलर नहीं मिला है. वैसे अच्छा ही है दृश्यम 3 की कहानी बिल्कुल अलग है, वरना अजय की फिल्म क्रिटिक्स के घेरे में आ सकती थी. क्योंकि सीधी बात, नो बकवास.. मोहनलाल की दृश्यम 3 इस फ्रेंचाइजी की सबसे कमजोर फिल्म है. दृश्यम फैन होने के नाते जब मैंने एक्साइटेड होकर मोहनलाल की मूवी देखी तो सिर पकड़ लिया. क्योंकि इंटरवल तक फिल्म घनघोर बोर करती है. फिर सेकंड पार्ट में ट्विस्ट देने के चक्कर में कहानी ऐसी घुमाई गई है जो आपका सिर चकरा देगी.

    मोहनलाल की स्क्रीन प्रेजेंस दमदार है. लेकिन स्क्रीनप्ले वीक है. ये फिल्म देखकर मेकर्स से बस यही पूछने का मन करेगा कि आखिर ये क्यों बनाई? साउथ में इसे मिक्स्ड रिव्यू मिले हैं. मूवी बस फ्रेंचाइजी के ठप्पे और मोहनलाल के फैंडम की बदौलत वर्ल्डवाइड 242 करोड़ के करीब बिजनेस करने में कामयाब रही. लेकिन ये फिल्म लोगों का दिल तोड़ गई.

    क्या है कहानी?
    दृश्यम 2 में पुलिस को चकमा देने के बाद जॉर्जकुट्टी अपने परिवार के साथ नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रहा है. कहानी साढ़े चार साल आगे बढ़ती है. जॉर्जकुट्टी केबल टीवी ऑपरेटर से फिल्म प्रोड्यूसर बन चुका है. उसकी लिखी हुई फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई है. वो फैमिली संग ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहा है. लेकिन कहते हैं ना क्रिमिनल को कभी चैन नहीं आता. उसके अंदर की बेचैनी और पकड़े जाने का डर उसे खोखला कर देता है. जॉर्जकुट्टी का भी यही हाल है.

    पत्नी और बेटियों को वो दिखाता है कि सब नॉर्मल है, लेकिन उसका सुकून छिना हुआ है. पुरानी केस फाइल खुलने और परिवार पर खतरा आने का डर उसे चैन की सांस नहीं लेने देता. उसकी बेटी अंजू केस की वजह से मेंटली डिस्टर्ब रहती है. जॉर्जकुट्टी अपने बेटी की शादी करवाना चाहता है. लेकिन अंजू का अतीत उसका घर नहीं बसने दे रहा है.

    दूसरी तरफ, वरुण के माता-पिता यानी गीता और प्रभाकर बेटे के लिए अब न्याय नहीं, उसकी मौत का बदला चाहते हैं. प्रभाकर पूर्व पुलिसकर्मी सहदेवन और नए पुलिस अधिकारी थॉमस बास्टिन संग मिलकर जॉर्जकुट्टी की जिंदगी नर्क बनाने की प्लानिंग करता है. उसने जॉर्जकुट्टी के खिलाफ ऐसा जाल बिछाया कि उसमें अंजू भी फंस गई. कहानी में ऐसे ट्विस्ट आए कि जॉर्जकुट्टी सरेंडर करने को मजबूर हो जाता है. लेकिन उसके ऐसा करने के पीछे की वजह शॉकिंग है.

    इस बार जॉर्जकुट्टी खुद को दांव पर लगाकर अपनी फैमिली को बचाता है. पुलिस और वरुण के पेरेंट्स के साथ शह-मात के इस खेल को खत्म करने के लिए अंत में जॉर्जकुट्टी जो करता है, वो देखकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. क्लाइमैक्स में आया ट्विस्ट सबसे बड़ा शॉकर है.

    कहां रह गई कमी?
    फिल्म में वो सब चीजें मिसिंग हैं जो पहले और सेकंड पार्ट में भरपूर थी. मोहनलाल की दृश्यम 3 में थ्रिल, सस्पेंस और ट्विस्ट्स की कमी है. पहले पार्ट में सरप्राइज फैक्टर ना के बराबर है. सेकंड पार्ट में बस क्लाइमैक्स आपको चौंकाएगा. उससे पहले वहां भी निल बट्टे सन्नाटा है. स्क्रीनप्ले स्लो और फ्लैट है. मेकर्स ने दृश्यम 3 तो बना दी, लेकिन कहानी पर होमवर्क करना भूल गए. फिल्म में ऐसा कोई ट्विस्ट नहीं है जो आपको सोचने को मजबूर करे या दिमाग हिला डाले. तीसरे पार्ट में डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने सस्पेंस से ज्यादा इमोशन और ड्रामे को घुसाया. यहीं से सारी गड़बड़ हुई. फिल्म को बस जलेबी की तरह गोल-गोल घुमाया गया है.

    मलाल बस इस बात का है कि जॉजकुट्टी इस बार इमोशंस में ज्यादा बहा. वो अपने क्राइम को छिपाने के लिए माइंड गेम नहीं खेल पाया. मानो सालों से परिवार को बचाते हुए अब वो थक चुका है. इस बार उसने दिमाग से नहीं दिल से बाजी चली. कहानी जॉर्जकुट्टी के अपराधबोध पर ज्यादा फोकस करती है, यही खेल खराब हुआ.

    मोहनलाल को सलाम..गजब एक्टिंग
    बस देखने लायक अगर कुछ है तो वो मोहनलाल की जानदार एक्टिंग है. उन्हें स्क्रीन पर देखना सुकून देता है. जिस ठहराव और सहजता के साथ उन्होंने इस कॉम्पलेक्स कैरेक्टर को निभाया है, वो काबिलेतारीफ है. उनके कंधों पर ये फिल्म 242 करोड़ कमा पाई, वरना तो ऐसी कमजोर थ्रिलर फिल्म का पिटना तय था. मोहनलाल ने जिस तरह अपने दो इमोशंस, डर और सेलिब्रेशन को पर्दे पर दिखाया है, उनको बिग सैल्यूट.

    बाल-बाल बचे अजय!
    मोहनलाल की दृश्यम सीरीज के शुरुआती दो पार्ट हिंदी में बिल्कुल सेम बनाए गए हैं. लेकिन तीसरे पार्ट को लेकर कहानी में पेंच फंसा. हिंदी दृश्यम 3 का स्क्रीनप्ले बिल्कुल नया है. इसे अभिषेक पाठक, आमिल कीयान खान और परवेज शेख ने मिलकर लिखा है. अभिषेक ही मूवी के डायरेक्टर भी हैं. अजय की फिल्म का ट्रेलर, इसकी स्टारकास्ट में शामिल नए चेहरे कहानी को फ्रेश वाइब दे रहे हैं. उम्मीद है ये साउथ की दृश्यम 3 को देखकर हुए अफसोस की भरपाई करेगी. अजय की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. अजय ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा कि वो चाहते हैं मोहनलाल और जीतू जोसेफ उनकी बनाई दृश्यम 3 देखें.

    तो देखते हैं दृश्यम 3 वर्सेज दृश्यम 3 में कौन बाजी मारेगा?

    Related Posts

    सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 160 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    September 11, 2026

    बिग बॉस 20 में ईशा रिक्खी का बादशाह पर इशारों में तंज, बोलीं- ‘मैंने अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा रेड फ्लैग देखा है’

    September 11, 2026

    34वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की दहाड़, ₹200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

    September 10, 2026

    टॉम क्रूज का नया अवतार, ‘डिगर’ का फाइनल ट्रेलर हुआ रिलीज

    September 10, 2026

    यामी गौतम बनीं खूबसूरत डायन, ‘नई नवेली’ का टीजर मचा रहा तहलका

    September 10, 2026

    रामानंद सागर के पोते लाएंगे श्रीमद्भागवतम् की भव्य कहानी, जारी हुआ पहला टीजर पोस्टर

    September 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.