Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: शहीद स्मारक पहुंचकर CM धामी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय…..

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, September 11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    बेहतर समन्वय और व्यापक जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को बनाएं सफल – वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 20260 Views देश

    रायपुर: प्रदेश के वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुधवार को देशव्यापी सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के कलेक्टरों एवं संबंधित जिला नोडल अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में उन्होंने आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    वित्तमंत्री श्री चौधरी ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अभियान की तैयारियों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय एवं व्यापक जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। अभियान की प्रत्येक गतिविधि में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए इसे जनसेवा और नागरिक सहभागिता का व्यापक अभियान बनाया जाए।

    बैठक में कलेक्टर ने जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    कलेक्टर ने बताया कि अभियान के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन के लिए माइक्रो प्लान भी तैयार कर लिया गया है। ग्राम एवं वार्ड स्तर से लेकर विकासखंड और जिला स्तर तक आयोजित होने वाली गतिविधियों के लिए विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित की जा रही हैं, ताकि सभी कार्यक्रम समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

    वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं तथा आम नागरिकों को व्यापक रूप से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।

    उन्होंने अभियान के उद्देश्य एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए प्रत्येक गतिविधि की पूर्व तैयारी करते हुए स्थानीय स्तर पर अधिकतम नागरिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

    कलेक्टर ने बैठक के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के लिए तैयार माइक्रो प्लान के अनुरूप सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिम्मेदारियां और आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित की जाएं, ताकि जिले में सेवा संकल्प अभियान का प्रभावी एवं सफल आयोजन किया जा सके।

    बैठक में अभियान के सफल संचालन, विभागीय समन्वय तथा विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रशासन द्वारा 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
    वर्चुअल बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी सहित शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Related Posts

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: पूर्व सैनिक ‘भूतपूर्व’ नहीं, ‘अभूतपूर्व’ हैं… हल्द्वानी में CM धामी ने किया सैनिकों और वीरांगनाओं का सम्मान…..

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: शहीद स्मारक पहुंचकर CM धामी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय…..

    September 10, 2026

    पैकेज्ड फूड लेबलिंग में देरी पर SC सख्त, FSSAI से मांगा जवाब; नमक-सोडियम डेटा पर उठे सवाल

    September 10, 2026

    Uttarakhand News: शहीद स्मारक पहुंचकर CM धामी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का बलिदान सदैव रहेगा स्मरणीय…..

    September 10, 2026

    चक्रधर समारोह में सजेगी सुर, ताल और संस्कृति की दस दिवसीय महफिल, कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा, भारती बंधु और इंडियन आइडल फेम कलाकारों समेत देश-प्रदेश की नामचीन प्रतिभाएं बिखेरेंगी संस्कृति के रंग….

    September 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.