Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    20 साल बाद भारत का कमाल, बांग्लादेश को 3-0 से हराकर AFC U-20 एशियन कप में बनाई जगह

    September 7, 2026

    चेपॉक में वैभव सूर्यवंशी का जलवा, 12 हजार फैन्स ने लगाए नारे; ऑटोग्राफ देकर जीता दिल

    September 7, 2026

    US Open 2026: ज्वेरेव-गॉफ की जीत, स्वियातेक-सबालेंका भी आगे; फ्रिट्ज समेत कई दिग्गज बाहर

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, September 7
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » 21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

    21 साल की अनूप्रिया ने नौकरी की पूरी कमाई लगा दी फिल्म में, अब ‘हनुमान अंश’ का आएगा सीक्वल

    News DeskBy News DeskSeptember 7, 20260 Views मनोरंजन

    कहते हैं न, अगर इरादा पक्का हो तो उम्र मायने नहीं रखती. कुछ ऐसा ही कर दिखाया है 21 साल की अनूप्रिया नागर ने. फिल्ममेकिंग का कोई एक्सपीरियंस नहीं था, लेकिन दिल में एक कहानी थी और उसे लोगों तक पहुंचाने का जुनून. इसी जुनून में अनूप्रिया ने अपनी तीन साल की पार्ट-टाइम नौकरी से कमाई और बचाई हुई पूरी रकम अपनी पहली फिल्म ‘हनुमान अंश’ में लगा दी.

    अनूप्रिया ने यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है. पढ़ाई के बाद उन्हें ज्यूरिक में नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन उनका मन कुछ और करने का था. आखिरकार 2025 में वह भारत लौट आईं और फिर ‘हनुमान अंश’ से बतौर को-प्रोड्यूसर जुड़ गईं l

    ‘उम्र तो बस एक नंबर है…’
    हिंदुस्तान टाइम्स के बातचीत में अपने इस फैसले को लेकर अनूप्रिया कहती हैं कि उनके लिए उम्र कभी रुकावट नहीं बनी. उनका पूरा फोकस बस इतना था कि नीम करौली बाबा यानी महाराज जी की कहानियों को आज की युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z तक पहुंचाया जाए l

    अनूप्रिया के मुताबिक, उन्हें खुद महाराज जी के बारे में एक विदेशी व्यक्ति के जरिए पता चला था. यही बात उन्हें अंदर तक चुभी. उनका कहना है कि भारत की युवा होने के नाते उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई कि उन्हें अपने ही देश की इतनी बड़ी आध्यात्मिक शख्सियत के बारे में उनकी अपनी कहानी से नहीं, बल्कि एक विदेशी के जरिए जानकारी मिली l

    यही सोच ‘हनुमान अंश’ बनाने की सबसे बड़ी वजहों में से एक बनी.
    अब आएगा ‘हनुमान अंश’ का सीक्वल!
    फिल्म के आखिर में मेकर्स ने सीक्वल का हिंट भी दे दिया है. अब अनूप्रिया ने साफ कर दिया है कि फिल्म का दूसरा पार्ट जरूर आएगा. उन्होंने कहा कि वे अपने दर्शकों को निराश नहीं करेंगे. अनूप्रिया के मुताबिक, महाराज जी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतना कुछ दिया है कि अब उनके पास सीक्वल बनाने के अलावा कोई और विकल्प ही नहीं है l

    2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
    दिलचस्प बात ये है कि अनूप्रिया अपनी अगली फिल्म में भी पहले पार्ट की सादगी बरकरार रखना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि ‘हनुमान अंश’ को करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाने की योजना थी. उनका मानना है कि अगर यही फिल्म 10 करोड़ रुपये में बनाई जाती, तो शायद इसका अंदाज बिल्कुल अलग होता. कम बजट की वजह से फिल्म में जो रॉनेस और सादगी आई, अनूप्रिया उसे खोना नहीं चाहतीं l

    यानी साफ है कि ‘हनुमान अंश’ का अगला पार्ट बड़ा जरूर हो सकता है, लेकिन उसकी सादगी और कच्चापन पहले जैसा ही रखने की कोशिश होगी l

    हनुमान अंश रिलीज के 28 दिनों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म के आंकड़े देखें तो ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल होती दिख रही है. फिल्म 90 करोड़ कमा चुकी है, पॉपुलैरिटी बताती है कि फिल्म सोमवार खत्म होते-होते 100 करोड़ कमा लेगी l

    Related Posts

    2 मिनट के अपीयरेंस के बाद रिया अहीर का सफर खत्म, वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज

    September 7, 2026

    क्राइम पेट्रोल में अजय देवगन की एंट्री फीकी, अनूप सोनी की याद दिला रही होस्टिंग

    September 7, 2026

    मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर का क्यों हुआ ब्रेकअप? शादी बनी थी रिश्ते में दरार की वजह, जानें क्या बोले विक्की लालवानी

    September 6, 2026

    ‘हनुमान अंश’ के गायक सुनील लोधी से मिले CM मोहन यादव, आंखों के इलाज का कराया ऐलान

    September 6, 2026

    2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 31वें दिन 100 करोड़ के पार पहुंची कमाई

    September 6, 2026

    Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति की हुई एंट्री, सलमान ने दिलाई पापा की पुरानी ‘अंडे वाली’ लड़ाई याद

    September 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.