Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Stock Market में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला; Reliance के शेयरों में भी बड़ा उछाल

    September 4, 2026

    Indian Railway Ticket Rule: ऑनलाइन टिकट बुक किया है तो न करें ये गलती, रेलवे लगा सकता है जुर्माना

    September 4, 2026

    SBI ATM Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे ATM के नियम, इन ग्राहकों को देना होगा ₹15+GST चार्ज

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, September 4
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » SBI ATM Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे ATM के नियम, इन ग्राहकों को देना होगा ₹15+GST चार्ज

    SBI ATM Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे ATM के नियम, इन ग्राहकों को देना होगा ₹15+GST चार्ज

    News DeskBy News DeskSeptember 4, 20261 Views देश

    नई दिल्ली

    अगर आपका बैंक अकाउंट SBI (State Bank of India) में है और आप सैलरी पैकेज अकाउंट (Salary Package Account) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। SBI ने सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के ATM से मुफ्त लेनदेन की सीमा में बदलाव किया है। नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। इसके तहत SBI सैलरी पैकेज अकाउंट वाले ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM या ADWM (Automated Deposit cum Withdrawal Machine) पर हर महीने मिलने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या 10 से घटाकर सिर्फ 5 कर दी जाएगी। खास बात यह है कि इन 5 ट्रांजैक्शन में कैश निकालने जैसे फाइनेंशियल ट्रॉन्जैक्शन के साथ बैलेंस चेक, मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रॉन्जैक्शन भी शामिल होंगे, यानी 5 फ्री ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद दूसरे बैंक के ATM का इस्तेमाल करना ग्राहक की जेब पर भारी पड़ सकता है।

    अभी SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। लेकिन 1 अक्टूबर से सभी तरह के सैलरी पैकेज अकाउंट के लिए यह सीमा घटकर 5 ट्रांजैक्शन रह जाएगी। इसके बाद अगर ग्राहक दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालता है, तो उसे हर अतिरिक्त कैश विड्रॉल पर ₹23 और GST देना होगा। वहीं, अतिरिक्त नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए ₹11 और GST का शुल्क लगेगा। उदाहरण के लिए, अगर किसी ग्राहक ने महीने में दूसरे बैंक के ATM से 5 फ्री ट्रांजैक्शन पूरे कर लिए और छठी बार कैश निकाला, तो उस अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर ₹23+GST देना होगा।

    हालांकि, SBI ग्राहकों के लिए एक राहत की बात भी है। SBI के अपने ATM पर सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को हर महीने 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे। इनमें फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन शामिल हैं। इतना ही नहीं सैलरी पैकेज अकाउंट के लिए SBI ATM पर ट्रांजैक्शन की सुविधा कई मामलों में काफी उदार है। शौर्य फैमिली पेंशन अकाउंट और फैमिली सेविंग्स अकाउंट- SBI रिश्ते समेत सभी सैलरी पैकेज अकाउंट के ग्राहक SBI के ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। यह सुविधा सभी लोकेशन पर उपलब्ध रहेगी और अकाउंट के वेरिएंट से प्रभावित नहीं होगी।

    वहीं, जिन ग्राहकों के पास सैलरी पैकेज अकाउंट के अलावा SBI का कोई अन्य सामान्य अकाउंट है, उनके लिए फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे ग्राहकों को दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने पांच मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते रहेंगे। इसके बाद कैश निकालने पर ₹23+GST और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹11+GST का शुल्क लागू होगा। ये शुल्क 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी हैं। यहां यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि दूसरे बैंकों के ATM के लिए अब अलग-अलग मेट्रोल और नॉन-मेट्रो शहरों की फ्री ट्रांजैक्शन सीमा नहीं होगी। पहले 6 मेट्रो सेंटर्स के लिए अलग वर्गीकरण था, जिसमें मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल थे।

    1 अक्टूबर 2026 से सबसे बड़ा असर SBI सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स पर पड़ेगा, क्योंकि दूसरे बैंक के ATM से मिलने वाली मुफ्त मासिक सुविधा आधी हो जाएगी। ऐसे ग्राहकों के लिए बेहतर होगा कि जहां संभव हो, SBI ATM का इस्तेमाल करें, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके। खासकर महीने में कई बार ATM से पैसे निकालने वाले ग्राहकों को इस बदलाव का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, SBI ATM पर मिलने वाली सुविधाओं के कारण ग्राहक अपने बैंक के ATM का इस्तेमाल करके इस अतिरिक्त लागत को आसानी से कम कर सकते हैं।

    Related Posts

    Indian Railway Ticket Rule: ऑनलाइन टिकट बुक किया है तो न करें ये गलती, रेलवे लगा सकता है जुर्माना

    September 4, 2026

    सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान के हाथ लगा कोर्ट का फैसला, भारत ने साफ कहा- ‘हम इस अदालत को ही नहीं मानते’

    September 4, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, 17 सितंबर से एक महीने तक होंगे 13 बड़े कार्यक्रम

    September 4, 2026

    BJP का Gen Z तक पहुंचने का प्लान, इंफ्लूएंसर्स बनाएंगे रील; 17 सितंबर से शुरू होगा डिजिटल कैंपेन

    September 4, 2026

    Silver Jewellery Hallmarking: अक्टूबर से चांदी के गहनों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य! ग्राहकों को मिलेगी शुद्धता की गारंटी

    September 4, 2026

    तिब्बत में चीन का महाडैम बना भारत के लिए चिंता, करोड़ों लोगों और खेती पर मंडराया पानी का खतरा

    September 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.