Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 734 पहुंचा, बचाव अभियान के 5वें दिन भी हजारों लोग लापता

    August 30, 2026

    PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, यूरेनियम सप्लाई पर भी बनी अहम सहमति

    August 30, 2026

    आतंकी नेटवर्क का नया सीक्रेट चैटिंग तरीका! पोर्न वेबसाइट्स के जरिए संदेश भेज रहे हैं हैंडलर्स

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, August 30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » मंधाना-शेफाली करेंगी ओपनिंग, रेणुका की रफ्तार का कहर! थाईलैंड के खिलाफ ये हो सकती है प्लेइंग 11

    मंधाना-शेफाली करेंगी ओपनिंग, रेणुका की रफ्तार का कहर! थाईलैंड के खिलाफ ये हो सकती है प्लेइंग 11

    News DeskBy News DeskAugust 30, 20260 Views खेल

     नई दिल्‍ली
     भारतीय टीम थाइलैंड के खिलाफ विमंस एशिया कप 2026 की शुरुआत करेगी। 20-20 ओवर का यह मुकाबला रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हरमनप्रीत कौर की कप्‍तानी वाली टीम जीत के साथ इस टूर्नामेंट का श्रीगणेश करना चाहती है।

    ऐसे में टीम ने दुबई के मैदान पर जमकर पसीना भी बहाया। थाइलैंड टीम भारत के खिलाफ अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच 3 बार टक्‍कर हुई है। इस बीच आइए जानते हैं कि कौन सी 11 भारतीय छोरियां थाइलैंड को धूल चटाने के लिए मैदान पर उतरेंगी।

    मंधाना-शेफाली करेंगी शुरुआत
    स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा पारी की शुरुआत कर सकती हैं। दोनों की कोशिश भारत को तेज शुरुआत देने पर होगी। बाएं हाथ की ओपनर मंधाना में पावरप्ले के दौरान विरोधी टीम से मैच छीन लेने की काबिलियत है। वह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मौकों का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगी।

    मिडिल आर्डर
    3 नंबर पर प्रतिका रावल नजर आ सकती हैं। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर चौथे और विकेटकीपर ऋषा घोष नंबर 5 पर उतर सकती हैं। दोनों जरूरत के हिसाब से अपना खेल खेलेंगी। अगर टॉप ऑर्डर अच्‍छी शुरुआत देता है तो वह रन गति को बढ़ाएंगी, अगर शुरुआत अच्‍छी नहीं होती है तो विकेट गिरने पर लगाम लाएंगी। इसके बाद ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक्‍शन में दिख सकती हैं।

    रेणुका पर होंगी नजरें
    गेंदबाजी की कमान अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर और क्रांति गौड़ को सौंपी जा सकती है। राइट-आर्म पेसर रेणुका सिंह ठाकुर नई गेंद से मूवमेंट हासिल कर सकती हैं और अपनी स्विंग और वेरिएशन से बल्लेबाजों को परेशान करने का हुनर रखती हैं। अगर दुबई की पिच से शुरुआत में थोड़ी भी मदद मिलती है, तो रेणुका बड़ा असर डाल सकती हैं।

    भारत की संभावित प्‍लेइंग 11
    स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़।

    थाईलैंड की संभावित प्‍लेइंग 11
    नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), चानिदा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, ओनिचा कामचोमफू, थिपचा पुथावोंग, फन्निता माया, नन्नाफट चाइहान, सुलेपोर्न लाओमी, अपिसारा सुवानचोनराथी, सुनीदा चतुरोंगराटाना।

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।

    थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम
    नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चानथम, चानिदा सुथिरुआंग, सुलेपोर्न लाओमी, ओनिचा कामचोमफू, थिपचा पुथावोंग, फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, चायनिसा फेंगपैन, नन्नाफट चाइहान, कोरानित सुवानचोनराथी, थानराडा सीसावन, नाओमी हैमिल्टन।

    Related Posts

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में बने ईस्ट जोन के कार्यकारी कप्तान

    August 30, 2026

    घरेलू क्रिकेट में लगातार चमके, फिर भी टीम इंडिया से दूर; इन खिलाड़ियों को टेस्ट में कब मिलेगा मौका?

    August 30, 2026

    मध्यप्रदेश में नन्हे खिलाड़ियों के लिए बड़ी पहल, 6 से 12 साल के बच्चों हेतु बनेगा हॉकी फीडर सेंटर

    August 30, 2026

    2027 वर्ल्ड कप के लिए तिलक वर्मा पर दांव, श्रेयस अय्यर के बैकअप की तलाश पूरी करने में जुटे सेलेक्टर्स

    August 30, 2026

    हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए रोजर फेडरर, भावुक भाषण के दौरान छलके आंसू

    August 30, 2026

    न रुतबा, न VIP ट्रीटमेंट… मेट्रो में खड़े जवागल श्रीनाथ की सादगी ने जीता दिल

    August 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.