Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी हृदय विदारक : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

    August 27, 2026

    नेपाल में जलप्रलय का कहर! 165 की मौत, 750 से ज्यादा लापता; यूपी-बिहार के सीमावर्ती जिलों में अलर्ट

    August 27, 2026

    ₹51 किलो तक पहुंची चीनी, सरकार की सख्ती का दिखने लगा असर

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Thursday, August 27
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » अमेरिका का वीजा चाहिए तो जान लें नए बदलाव, इंटरव्यू अपॉइंटमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट

    अमेरिका का वीजा चाहिए तो जान लें नए बदलाव, इंटरव्यू अपॉइंटमेंट को लेकर आया बड़ा अपडेट

    News DeskBy News DeskAugust 27, 20261 Views देश

     नई दिल्ली

    अमेरिका जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने दुनियाभर में वीजा अपॉइंटमेंट प्रक्रिया में अस्थायी बदलाव किया है. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, दुनिया भर के अमेरिकी दूतावासों और कांसुलेट में कर्मचारियों के लिए एक वैश्विक ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है. इसके चलते वीजा इंटरव्यू के अपॉइंटमेंट को ट्रेनिंग शेड्यूल के हिसाब से बदला जा रहा है। इस बदलाव का असर उन आवेदकों पर पड़ रहा है, जिनके इंटरव्यू पहले से तय थे. कुछ आवेदकों को ईमेल के जरिए बताया गया है कि उनका अपॉइंटमेंट दोबारा निर्धारित किया जाएगा. उन्हें नई तारीख की जानकारी बाद में दी जाएगी।

    क्यों बदली जा रही है वीजा प्रक्रिया?
    अमेरिकी विदेश विभाग ने ट्रेनिंग की पूरी समय सीमा या कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की है. विभाग के मुताबिक, इसका मकसद वीजा आवेदकों की व्यापक और समान तरीके से जांच सुनिश्चित करना है. ट्रेनिंग में अधिकारियों को ऐसे आवेदकों की पहचान करने पर भी जोर दिया जा रहा है, जिनके अमेरिका में सार्वजनिक सुविधाओं और सरकारी लाभों पर निर्भर होने की आशंका हो सकती है. इससे वीजा जांच प्रक्रिया और सख्त होने के संकेत मिल रहे हैं। 

    ट्रंप प्रशासन का इमिग्रेशन पर सख्त रुख
    यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका की इमिग्रेशन नीति को सख्त किया है. सरकार अवैध प्रवासन पर कार्रवाई के साथ वीजा और ग्रीन कार्ड रद्द करने तथा कुछ आवेदनों को अलग-अलग आधार पर खारिज करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 

    गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका में हुए फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनों के बाद भी इमिग्रेशन नीति को लेकर बहस तेज हुई है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का मकसद अमेरिका की घरेलू सुरक्षा मजबूत करना है। 

    कोर्ट से भी लगा झटका
    इमिग्रेशन नीति को अदालतों में भी चुनौती मिली है. हाल ही में एक अमेरिकी जज ने 75 देशों के नागरिकों को इमिग्रेंट वीजा जारी करने पर रोक लगाने वाली ट्रंप प्रशासन की नीति को खारिज कर दिया. अदालत ने माना कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पास ऐसा फैसला लेने का पर्याप्त वैधानिक अधिकार नहीं था. फिलहाल प्रभावित आवेदकों को नई अपॉइंटमेंट तारीख का इंतजार करना होगा. अमेरिकी विदेश विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह बदलाव कब तक जारी रहेगा। 

     

    Related Posts

    नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी हृदय विदारक : वित्त मंत्री ओपी चौधरी…..

    August 27, 2026

    ₹51 किलो तक पहुंची चीनी, सरकार की सख्ती का दिखने लगा असर

    August 27, 2026

    नेपाल में तबाही के बीच भारत का मदद का हाथ, आज भेजेगा 35 टन राहत सामग्री

    August 27, 2026

    सोने ने पकड़ी रॉकेट स्पीड, भारत में बरसा पैसा; दुनिया में तबाही के बीच कैसे चमकी मोदी सरकार की अर्थव्यवस्था?

    August 27, 2026

    टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ देहरादून, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    August 27, 2026

    टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ देहरादून, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202461 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202461 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.