Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 25
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    News DeskBy News DeskAugust 24, 20261 Views देश

    देहरादून. रविवार को आयोजित रक्षाबंधन समारोहों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं के बीच पहुंचकर कहा कि वह इस अवसर पर मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि भाई बनकर अपनी बहनों के बीच आए हैं. जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म और हाथीबड़कला के सर्वे स्टेडियम में हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी बहन या बेटी को किसी तरह की परेशानी हो तो वह अपनी समस्या मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा सकती है. उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा उत्तराखंड बनाने की दिशा में काम कर रही है, जहां बेटियां सुरक्षित रहें, महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, माताएं सम्मान के साथ जीवन बिताएं और युवा अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त रहें.

    20 हजार बहनों ने बांधी राखी

    सर्वे स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की ओर से आयोजित रक्षाबंधन समारोह में करीब 20 हजार बहनों ने गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा. महिलाओं ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य सुधा यादव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं.

    समारोह में वीर नारियों की भी विशेष मौजूदगी रही. गढ़वाली, कुमाऊंनी और नेपाली संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया. विजया राहटकर ने भी गणेश जोशी को रक्षा सूत्र बांधा, जबकि गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी और भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने मुख्यमंत्री धामी को राखी बांधी.

    कार्यक्रम में राज्यमंत्री विनय रोहिला, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, ज्योति कोटिया, शमशेर सिंह बिष्ट और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे. चौधरी फार्म में हुए कार्यक्रम में आयोजक जोगिंदर सिंह पुंडीर, उत्तराखंड आपदा प्रबंधन राज्य सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय कुमार रोहिला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.

    रक्षा सूत्र का संदेश

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व केवल उत्सव तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक संदेश और संस्कारों से भी जुड़े हैं. उनके अनुसार रक्षाबंधन पर बहन द्वारा भाई की कलाई पर बांधा जाने वाला रक्षा सूत्र प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को दर्शाता है.

    राहटकर ने कहा कि महिलाओं की रक्षा का मतलब सिर्फ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना नहीं है, बल्कि उन्हें सम्मान के साथ आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना भी है.

    रोजगार पर बोले धामी

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम के साथ स्नेह, विश्वास, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का पर्व भी है. उन्होंने कहा कि करीब 20 हजार बहनों द्वारा गणेश जोशी को राखी बांधना उनके प्रति मातृशक्ति के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद को दर्शाता है.

    धामी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी गणेश जोशी के साथ उनके आत्मीय जुड़ाव और सम्मान का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि मां के लिए सबसे बड़ी खुशी अपने बेटे या बेटी को रोजगार पाकर आत्मनिर्भर होते देखना है.

    मुख्यमंत्री के मुताबिक सरकार ने पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम किया है. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए नकल विरोधी कानून लागू करने और भर्ती परीक्षाओं में सुधार किए जाने की बात कही.

    महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा

    मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष घोषणा भी की. उन्होंने बताया कि 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी.

    इस सुविधा का उद्देश्य रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं को अपने मायके और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देना है.

    Related Posts

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News: 9 नवंबर तक धरातल पर दिखेगा रोपवे का काम, CM धामी ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी….

    August 24, 2026

    Uttarakhand News:‘मैं मुख्यमंत्री नहीं, आपका भाई हूं…’ रक्षाबंधन पर बहनों के बीच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी…..

    August 24, 2026

    Uttarakhand News- जांच पूरी होते ही जरूरी कार्रवाई : डिफेंस कॉलोनी ROB पर केंद्र का आश्वासन, बढ़ती यातायात जरूरतों के बीच बड़ी पहल…..

    August 24, 2026

    Uttarakhand News- जांच पूरी होते ही जरूरी कार्रवाई : डिफेंस कॉलोनी ROB पर केंद्र का आश्वासन, बढ़ती यातायात जरूरतों के बीच बड़ी पहल…..

    August 24, 2026

    महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.