Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    August 24, 2026

    Silver Price Crash: चांदी की कीमत में अचानक बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से इतनी सस्ती; जानें 10 ग्राम सोने का ताजा रेट

    August 24, 2026

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » जावेद हबीब का हेयर केयर टिप्स, बाल धोने से पहले करें ये आसान प्री-कंडीशनिंग तरीका

    जावेद हबीब का हेयर केयर टिप्स, बाल धोने से पहले करें ये आसान प्री-कंडीशनिंग तरीका

    News DeskBy News DeskAugust 24, 20261 Views लाइफ स्टाइल

    जब भी बालों की बात आती है, तो लोग अपने स्कूल-कॉलेज के जमाने के दिनों को याद करने लग जाते हैं. लेकिन सवाल ये है कि लंबे-घने बालों की बात छिड़ते ही आखिर गुजरे जमाने में क्यों पहुंचना? तो इसका जवाब ये है कि आजकल बाल इतने ज्यादा झड़ रहे हैं कि जो चुटिया लंबी-घनी हुआ करती थी, वो अब किसी पूंछ की तरह पतली हो गई है. लड़कियां हो या लड़के वो बालों को फिर से हेल्दी बनाने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर तरह-तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. हालांकि, उनका भी कुछ खास असर नहीं दिखता है.

    अगर आप भी उनमें शामिल हैं, तो परेशान ना हों. मशहूर हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के मुताबिक, बालों को हेल्दी रखने के लिए सबसे पहले उन्हें साफ रखना जरूरी है. उन्होंने बाल धोने से पहले की जाने वाली एक आसान प्रोसेस भी बताया है, जिसे वो 'प्री-कंडीशनर' कहते हैं. चलिए जानते हैं क्या है वो तरीका जिसकी मदद से आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं.

    बालों की सफाई को न करें नजरअंदाज
    जावेद हबीब के मुताबिक, अगर बालों को हेल्दी और मजबूत रखना है तो उनकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है. उन्होंने बालों को रोज धोने की सलाह दी और कहा कि बालों की देखभाल के लिए एक सही वॉशिंग रूटीन अपनाना चाहिए. उनका मानना है कि सिर की सफाई ठीक रखने से बालों से जुड़ी कई परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है.

    क्या है जावेद हबीब का 'प्री-कंडीशनर' तरीका?
    जावेद हबीब ने बाल धोने से पहले अपनाए जाने वाले एक खास तरीके के बारे में बताया. इसके लिए सबसे पहले बालों को हल्का गीला करने की जरूरत पड़ती है. इसके बाद बालों की लंबाई पर तेल लगाएं. हालांकि, उन्होंने तेल लगाते समय जोर-जोर से मसाज करने से बचने की बात कही.

    तेल लगाने के बाद करें ये काम
    अगर आपके बाल लंबे हैं तो तेल लगाने के बाद उन्हें हल्के हाथों से कंघी कर लें. इसके बाद करीब 5 मिनट तक तेल को बालों पर लगा रहने दें. उनका बताया ये तरीका बालों को धोने से पहले किया जाने वाला प्रोसेस है.

    शैंपू ही नहीं, इन चीजों से भी धो सकते हैं बाल
    जावेद हबीब के अनुसार, 5 मिनट बाद बालों को धोया जा सकता है. इसके लिए अपनी पसंद का शैंपू इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा शिकाकाई जैसे ट्रैडिशनल हर्ब्स से भी बालों को साफ करने का ऑप्शन बताया गया. उनका जोर इस बात पर है कि बालों और स्कैल्प की सफाई को नियमित रूटीन का हिस्सा बनाया जाए.

    बालों की देखभाल में नियमितता है जरूरी
    जावेद हबीब ने अपने एक्सपीरियंस के आधार पर बताया कि अगर बालों को सही तरीके से साफ रखा जाए और उनकी नियमित देखभाल की जाए तो बालों के झड़ने, टूटने और डैंड्रफ जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, बाल झड़ने के पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं, इसलिए लगातार या बहुत ज्यादा हेयर फॉल होने पर एक्सपर्ट से सलाह लेना अच्छा रहता है.

    Related Posts

    बेसन, दही और हल्दी से घर पर पाएं निखरी त्वचा, ऐसे बनाएं नेचुरल फेस पैक

    August 24, 2026

    महंगे फेस क्लींजर की जरूरत नहीं, इन 4 घरेलू चीजों से करें चेहरे की सफाई

    August 23, 2026

    फटे और रूखे होंठों से पाएं राहत, घर पर घी से बनाएं नेचुरल लिप बाम

    August 17, 2026

    Private Part के बाल शेव करने हैं? डॉक्टर ने बताया सही तरीका, इन गलतियों से रहें सावधान

    August 15, 2026

    महंगी क्रीम छोड़िए, देसी घी से बनाएं नेचुरल फेस क्रीम

    August 14, 2026

    हरियाली तीज पर चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.