Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    August 24, 2026

    Silver Price Crash: चांदी की कीमत में अचानक बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से इतनी सस्ती; जानें 10 ग्राम सोने का ताजा रेट

    August 24, 2026

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

    ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

    News DeskBy News DeskAugust 24, 20260 Views खेल

    कोलंबो
    श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने भारतीय टीम के लिए पहली पारी में 89 बॉल पर शानदार 63 रन बनाए. पंत ने अपनी इस इनिंग्स में 6 चौके और दो छक्के जड़े. पंत ने इस दौरान एक बड़ा मुकाम हासिल किया. विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अब आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं l

    ऋषभ पंत ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पंत ने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में कुल 42 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम पर 42.11 की औसत से 2948 रन दर्ज हैं. वहीं शुभमन ने भी इतने ही मुकाबलों में 42.27 के एवरेज से 2917 रन बनाए हैं l

    इस सूची में रोहित शर्मा (2716 रन) तीसरे, रवींद्र जडेजा (2675 रन) चौथे और विराट कोहली (2617 रन) पांचवें स्थान पर हैं. चूंकि रोहित और कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में वो इस लिस्ट में धीरे-धीरे और नीचे ही खिसकेंगे. टेस्ट क्रिकेट में एक्टिव भारतीय खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल 2588 रनों के साथ तेजी से इस लिस्ट में आगे बढ़ रहे हैं l

    WTC में भारत के लिए सर्वाधिक रन
    ऋषभ पंत- 2948 रन (42 टेस्ट)
    शुभमन गिल- 2917 रन (42 टेस्ट)
    रोहित शर्मा- 2716 रन (40 टेस्ट)
    रवींद्र जडेजा- 2675 रन (50 टेस्ट)
    विराट कोहली- 2617 रन (46 टेस्ट)
    यशस्वी जायसवाल- 2588 रन (30 टेस्ट)

    दर्द के बावजूद मैदान पर उतरे पंत
    ऋषभ पंत की यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि पहले दिन उनके बाएं हाथ पर लाहिरू कुमारा की शॉर्ट गेंद लगी थी. तेज दर्द के कारण फिजियो को मैदान पर आना पड़ा और तीन रनों के निजी स्कोर पर पंत रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए थे. दूसरे दिन सारांश जैन के छह रनों पर आउट होने के बाद पंत दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे. चोट के बावजूद उन्होंने आक्रामकता और धैर्य का संतुलन बनाए रखा और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया l

    ऋषभ पंत को दूसरे छोर से जुरेल का शानदार साथ मिला. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. इस साझेदारी ने भी रिकॉर्ड बुक में जगह बनाई. श्रीलंकाई धरती पर भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सातवें या उससे निचले विकेट के लिए यह केवल दूसरी शतकीय साझेदारी है. इससे पहले 2015 में इसी मैदान पर चेतेश्वर पुजारा और अमित मिश्रा ने 104 रन जोड़े थे l

    कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में ऐसा 11वीं बार हुआ है, जब किसी टीम ने पहली पारी में 400 रनों का आंकड़ा टच किया. पिछली 10 ऐसी पारियों में छह बार टीम ने मुकाबला जीता, जबकि चार टेस्ट मैच ड्रॉ रहे l

    Related Posts

    यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का बड़ा एक्शन, बीच मैदान भिड़ंत के बाद लगा भारी जुर्माना

    August 24, 2026

    प्रज्ञाननंदा ने कीमर को हराया, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल से सिर्फ छह अंक दूर

    August 24, 2026

    ‘कोई हद पार करेगा तो…’ श्रीलंकाई गेंदबाज से झगड़े पर यशस्वी जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी

    August 24, 2026

    ऋषभ पंत ने रचा नया इतिहास, WTC में बने भारत के सबसे सफल बल्लेबाज; शुभमन गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त

    August 24, 2026

    आबिद मुश्ताक का कहर, दलीप ट्रॉफी में 10 ओवर में झटके 4 विकेट

    August 24, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए भारत को चाहिए बड़ी जीत, जानें पूरा समीकरण

    August 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.