Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

    August 23, 2026

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    Gold Price Hike: सोना ₹19,000 महंगा, चांदी ₹10,673 उछली; क्या ₹1.80 लाख के पार जाएगा गोल्ड?

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, August 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » शोरिफुल इस्लाम ने रचा इतिहास, 7 विकेट लेकर तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड; ऑस्ट्रेलिया में 33 साल बाद हुआ ऐसा

    शोरिफुल इस्लाम ने रचा इतिहास, 7 विकेट लेकर तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड; ऑस्ट्रेलिया में 33 साल बाद हुआ ऐसा

    News DeskBy News DeskAugust 23, 20261 Views खेल

    मैके
    ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैके टेस्ट मैच में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. इस बार बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के पेसर ने 48 रन देकर सात विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 210 रनों पर समेटने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई. बांग्लादेश पहली पारी में महज 64 रनों पर ढेर हो गया था. इसके बावजूद गेंदबाजों के दम पर उसने ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ी बढ़त हासिल करने से रोक दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी के आधार पर 146 रनों की बढ़त हासिल कर पाई। 

    बांग्लादेश के लिए पहली पारी में शोरिफुल इस्लाम ने 48 रन देकर 7 विकेट झटके. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी बांग्लादेशी गेंदबाज का टेस्ट इनिंग्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले यह रिकॉर्ड हसन महमूद के नाम था, जिन्होंने डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान 55 रन देकर छह विकेट झटके थे. यही नहीं शोरिफुल विदेशी धरती पर टेस्ट पारी में सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज करने वाले बांग्लादेशी गेंदबाज भी बन गए. उन्होंने तैजुल इस्लाम का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसी साल जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 रन देकर सात विकेट लिए थे। 

    शोरिफुल इस्लाम का प्रदर्शन एक और मायने में खास रहा. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर किसी मेहमान तेज गेंदबाज का इससे बेहतर प्रदर्शन पिछली बार 1993 में देखने को मिला था. तब वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस ने कंगारू टीम के खिलाफ 25 रन देकर सात विकेट हासिल किए थे। 

    कैमरन ग्रीन ने जमाई शानदार फिफ्टी
    ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन 165/8 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई. उसके पास सिर्फ दो विकेट बचे थे, लेकिन निचले क्रम ने बांग्लादेश को काफी परेशान किया. मेजबान टीम ने 12.3 ओवर में 45 रन और जोड़कर स्कोर 210 तक पहुंचाया. शोरिफुल इस्लाम ने कैमरन ग्रीन को 67 रनों के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना सातवां विकेट हासिल किया. उनकी अंदर आती यॉर्कर का ग्रीन के पास कोई जवाब नहीं था. ग्रीन ने 105 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए. इसके बाद तैजुल इस्लाम ने जोश हेजलवुड (6 रन) को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया. नाथन लायन 32 रन बनाकर नाबाद रहे. लायन और हेजलवुड ने आखिरी विकेट के लिए 24 रन जोड़े। 

    ऑस्ट्रेलिया एक समय 41/3 पर मुश्किल में था. इसके बाद स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन ने चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर पारी को संभाला. स्मिथ ने छह चौकों की मदद से  74 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि ग्रीन ने अर्धशतक लगाकर काफी समय तक संघर्ष जारी रखा. लेकिन शोरिफुल ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त बनाने से रोक दिया। 

    146 रन से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब रही. मिचेल स्टार्क ने तीसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर शादमान इस्लाम और मोमिनुल हक को आउट कर दिया. शादमान एक रन बना सके, जबकि मोमिनुल खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद पैट कमिंस ने तंजीद हसन तमीम को 9 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। 

     

    Related Posts

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, नीदरलैंड्स ने 3-1 से हराया

    August 23, 2026

    सेमीफाइनल की राह के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा

    August 23, 2026

    मिचेल स्टार्क का कहर, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदा

    August 23, 2026

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को ब्रॉन्ज, त्रिशा-गायत्री ने रचा इतिहास

    August 23, 2026

    ENG vs PAK टेस्ट के बाद पाकिस्तान का बेड़ा गर्क! भारत टॉप-5 में, जानें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.