Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

    August 23, 2026

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    Gold Price Hike: सोना ₹19,000 महंगा, चांदी ₹10,673 उछली; क्या ₹1.80 लाख के पार जाएगा गोल्ड?

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, August 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ENG vs PAK टेस्ट के बाद पाकिस्तान का बेड़ा गर्क! भारत टॉप-5 में, जानें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल

    ENG vs PAK टेस्ट के बाद पाकिस्तान का बेड़ा गर्क! भारत टॉप-5 में, जानें WTC पॉइंट्स टेबल का हाल

    News DeskBy News DeskAugust 23, 20261 Views खेल

    नई दिल्ली

    पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पारी और 103 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इस हार का असर WTC पॉइंट्स टेबल पर साफ देखने को मिला। पाकिस्तान की यह इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में 7 मैचों में 5वीं हार है। पाकिस्तान के खाते में मात्र 19.05 प्रतिशत अंक है, जिस वजह से टीम टेबल में सबसे नीचे 9वें पायदान पर खिसक गई है। अब मौजूदा टेबल में वेस्टइंडीज की टीम उनके ऊपर 8वें नंबर पर है। वहीं इंग्लैंड की टीम इस जीत के बाद 7वें पायदान पर बनी हुई है। 14 मैचों में 5वीं जीत के साथ उनके खाते में 29.76 प्रतिशत अंक है। हालांकि यह दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर हो गई है। यह WTC का चौथा चक्र है और आज तक यह दोनों टीमें कभी फाइनल के नजदीक तक भी नहीं पहुंच पाई है।

    भारत-बांग्लादेश टॉप-5 में
    शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया जो इस समय श्रीलंका दौरे पर है, वह WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें पायदान पर बनी हुई है। श्रीलंका को गॉल में पहले टेस्ट में हराने के बाद भारत ने दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के खाते में फिलहाल 53.33 प्रतिशत अंक है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में हराने वाली बांग्लादेश की टीम 5 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर बनी हुई है। उनके खाते में 53.33 अंक है।

    अगर भारत श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में हराकर मेजबानों का सूपड़ा 2-0 से साफ करने में कामयाब रहता है और बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार का सामना करना पड़ता है तो टीम इंडिया चौथे पायदान पर पहुंच सकता है। इस स्थिति में भारत के खाते में 57.57 प्रतिशत अंक हो जाएंगे, जबकि बांग्लादेश के खाते में 55.55 प्रतिशत अंक रह जाएंगे।

    भारत-बांग्लादेश के अलावा इस समय टॉप-5 में न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें हैं, जो इस समय फाइनल की सीट के प्रबल दावेदार हैं।

    न्यूजीलैंड के खाते में 72.22 प्रतिशत अंक है, जबकि साउथ अफ्रीका 75 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तो ऑस्ट्रेलिया 77.78 प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर है। आइए एक नजर पूरी टेबल पर डालते हैं-

    टीम मैच जीत हार ड्रॉ पॉइंट्स कटे पॉइंट्स पाइंट प्रतिशत
    ऑस्ट्रेलिया 9 7 2 0 0 84 77.78
    साउथ अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75
    न्यूजीलैंड 6 4 1 1 0 52 72.22
    बांग्लादेश 5 3 1 1 0 40 66.67
    इंडिया 10 5 4 1 0 64 53.33
    श्रीलंका 5 1 2 2 0 20 33.33
    इंग्लैंड 14 5 8 1 14 50 29.76
    वेस्टइंडीज 12 2 8 2 2 30 20.83
    पाकिस्तान 7 2 5 0 8 16 19.05

    इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को तीन दिन के अंदर ही पारी और 103 रन से हरा दिया जिससे वापसी करने वाले कप्तान जो रूट के नेतृत्व में यह जीत बैजबॉल के बाद के नए दौर की शानदार शुरुआत रही। तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 409 रन पर समाप्त हुई। इससे उसे पाकिस्तान पर 238 रन की बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान की दूसरी पारी को सिर्फ 135 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की पारी 37.3 ओवर में खत्म हो गई।

    इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट बृहस्पतिवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड के चार तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

    जोफ्रा आर्चर ने नयी गेंद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। ओली रॉबिन्सन ने तीन और विकेट लिए। लंच के बाद जोश टंग को गेंदबाजी पर लगाया गया और उन्होंने करीब 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। गुस एटकिंसन ने भी शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद रिजवान का विकेट हासिल किया।

    रॉबिन्सन और टंग ने इस मैच में आठ-आठ विकेट लिए। पहली पारी में पांच-पांच विकेट लेने के बाद दोनों ने तीन तीन विकेट लिए।

    Related Posts

    शुभमन गिल ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 3,000 रन

    August 23, 2026

    हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बड़ा झटका, नीदरलैंड्स ने 3-1 से हराया

    August 23, 2026

    सेमीफाइनल की राह के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, मुकाबला क्वार्टर फाइनल जैसा

    August 23, 2026

    मिचेल स्टार्क का कहर, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदा

    August 23, 2026

    BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को ब्रॉन्ज, त्रिशा-गायत्री ने रचा इतिहास

    August 23, 2026

    शोरिफुल इस्लाम ने रचा इतिहास, 7 विकेट लेकर तोड़े 2 बड़े रिकॉर्ड; ऑस्ट्रेलिया में 33 साल बाद हुआ ऐसा

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.