Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आईटी पार्क में जलभराव का स्थायी समाधान, सितंबर में होगा सर्वे

    August 22, 2026

    भागीरथी इको सेंसेटिव जोन: निगरानी और सख्त होगी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई।

    August 22, 2026

    भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा: अपराध रोकने पर बनी रणनीति, दोनों देशों में गहरा सहयोग।

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, August 23
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » चीनी के बाद प्याज ने बढ़ाई टेंशन, कई शहरों में 60 रुपये किलो तक पहुंचे दाम

    चीनी के बाद प्याज ने बढ़ाई टेंशन, कई शहरों में 60 रुपये किलो तक पहुंचे दाम

    News DeskBy News DeskAugust 22, 20260 Views बिजनेस

    नई दिल्ली
     त्योहारी सीजन से पहले लोग चीनी की बढ़ती कीमतों से परेशान पहले से ही थे. अब प्याज के भी दाम बढ़ने लगे हैं. हाल के दिनों में देश के कई हिस्सों में तेजी से बढ़ी हैं. अभी प्याज की औसत खुदरा कीमत 40.72 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. हालांकि, दिल्ली-NCR, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में प्याज 50-60 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रहे हैं l

    न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भुवनेश्वर में प्याज की कीमतें 25-30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 55-60 रुपये प्रति किलो हो गई हैं. खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि सिर्फ दो दिनों में ही कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं. प्याज की कीमतों में इस अचानक बढ़ोतरी से आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है l

    1 महीने में कितनी बढ़ी प्याज की कीमत?
    एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी महाराष्ट्र के लासलगांव में केवल एक सप्ताह के भीतर थोक कीमतों में 30-42% तक का उछाल आया है. शुक्रवार, 21 अगस्त को प्याज की औसत खुदरा कीमत बढ़कर 40.79 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि 21 जुलाई को यह 34.87 रुपये प्रति किलोग्राम थी. इसका मतलब है कि सिर्फ एक महीने में प्याज की कीमतों में लगभग 17% की बढ़ोतरी हुई है. सालाना पर यह बढ़ोतरी और भी ज्यादा है. 21 अगस्त, 2025 को प्याज की औसत खुदरा कीमत 28.72 रुपये प्रति किलोग्राम थी. इसके मुकाबले पिछले एक साल में प्याज की कीमतों में 42% से भी ज्यादा का उछाल आया है l

    आज कुछ प्रमुख शहरों में प्याज के खुदरा रेट
    शहर     प्याज की खुदरा कीमत (प्रति किलो)
    दिल्ली-NCR     50-55 रुपये
    मुंबई     52-58 रुपये
    कोलकाता     55-60 रुपये
    चेन्नई     48-54 रुपये
    बेंगलुरु     45-52 रुपये
    पटना     48-55 रुपये

    थोक मंडियों का हाल
    लासलगांव मंडी में प्याज का थोक भाव बढ़कर 3195 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल यानी 32-36 रुपये प्रति किलो हो गया है l

    दिल्ली आजादपुर मंडी में अच्छी क्वॉलिटी के प्याज का थोक भाव 45-50 रुपये प्रति किलो के ऊपर चल रहा है l

    क्यों बढ़ रही हैं प्याज की कीमतें?
    भारत में देर से शुरू हुई बुआई के चलते खरीफ प्याज की नई फसलों की आवक देरी से हो रही है. ऊपर से इस बीच, त्योहारी सीजन के चलते प्याज की मांग तेजी से बढ़ी है. ऐसे में मांग और सप्लाई का अंतर गहरा गया है. खबरों के मुताबिक, जनता को कीमतों के इस बोझ से राहत देने के लिए सरकार सितंबर से अपने सुरक्षित बफर स्टॉक से प्याज को मंडियों में उतारने की योजना बना रही है l

    About the author अरिजीता सेन
    अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं l

     

    Related Posts

    8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर हुआ लागू तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित

    August 22, 2026

    EPF या शेयर बाजार: रिटायरमेंट के लिए कौन सा निवेश है बेहतर? जानें 6 बड़े कारण

    August 22, 2026

    पेट्रोल-डीजल के दाम फिर स्थिर, दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20

    August 22, 2026

    चीनी, प्याज और सब्जियों ने बढ़ाई रसोई की टेंशन, बारिश से भिंडी 60 रुपये किलो

    August 22, 2026

    8वें वेतन आयोग के ToR में बदलाव संभव, पेंशनकर्मियों की मांग पर सरकार लेगी फैसला

    August 21, 2026

    Bank Holiday: कल 22 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक, चौथा शनिवार होने से नहीं होगा ब्रांच में काम

    August 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.