Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उत्तराखंड में ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना की शुरुआत, अब किसानों को गांव में ही मिलेगा बाजार

    August 17, 2026

    दयारा बुग्याल में गूंजी ढोल-दमाऊं की थाप, दूध-मक्खन से खेली अनोखी होली

    August 17, 2026

    एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, 14 एशियाई देशों के स्केटर पहुंचे दून

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 17
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगी? अब सबका हिसाब होगा सार्वजनिक, स्टूडेंट ने बनाई अनोखी वेबसाइट

    सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगी? अब सबका हिसाब होगा सार्वजनिक, स्टूडेंट ने बनाई अनोखी वेबसाइट

    News DeskBy News DeskAugust 17, 20261 Views देश

     नई दिल्ली

    भारत में सरकारी दफ्तर में किसी काम के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत कोई नई बात नहीं है. दिक्कत यह है कि ऐसी घटनाओं की बातें अक्सर लोगों तक ही रह जाती हैं. नाम पब्लिक होने की वजह से लोग आम तौर पर शिकायत करने से भी डरते हैं. कितने पैसे मांगे गए, किस विभाग में मांगे गए और किस शहर में ऐसी शिकायतें ज्यादा हैं, इसका कोई आसान पब्लिक रिकॉर्ड आम लोगों के सामने नहीं होता। 

    इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के एक स्टूडेंट आर्यन निषाद ने bribes.fyi नाम का एक प्लेटफॉर्म बनाया है. इसका मकसद लोगों को रिश्वत से जुड़े अपने अनुभव गुमनाम तरीके से दर्ज करने देना है. आर्यन के मुताबिक इस आइडिया के पीछे सवाल यही था कि रोजमर्रा की रिश्वतखोरी की बातें आखिर आंकड़ों में क्यों नहीं दिखतीं। 

    रिश्वत दी या नहीं दी, दोनों की जानकारी

    bribes.fyi पर किसी सरकारी दफ्तर या सर्विस से जुड़े रिश्वत के एक्सपीरिएंस की जानकारी दी जा सकती है. वेबसाइट पर किसी खाते की अकाउंट की जरूरत नहीं है. इसमें विभाग, रकम और घटना से जुड़ी जानकारी दर्ज करने का विकल्प है। 

    वेबसाइट अपने होमपेज पर इसे भारत का क्राउडसोर्स्ड रिश्वत रजिस्टर बताती है. यहां दर्ज रिपोर्ट को सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा बनाने का दावा किया गया है. वेबसाइट के मुताबिक रिपोर्ट में किसी व्यक्ति का नाम बताना जरूरी नहीं है। 

    इसका एक दिलचस्प हिस्सा यह है कि सिर्फ रिश्वत देने की बात ही दर्ज नहीं की जा सकती. अगर किसी ने रिश्वत देने से मना किया और फिर भी उसका काम हो गया, तो ऐसी जानकारी भी दर्ज की जा सकती है. इससे यह समझने की कोशिश की जाती है कि अलग-अलग जगहों पर रिश्वत से इनकार करने के बाद लोगों के साथ क्या हुआ। 

    सिर्फ शिकायत नहीं, आंकड़ों से तस्वीर दिखाने की कोशिश
    इस प्लेटफॉर्म का मकसद सिर्फ लोगों की शिकायतें जमा करना नहीं है. वेबसाइट पर राज्य, शहर और सरकारी विभाग के हिसाब से जानकारी देखने और अलग-अलग जगहों की तुलना करने की सुविधा बनाई गई है। 

    यानी अगर किसी शहर में किसी खास सरकारी सर्विस से जुड़े रिश्वत के मामले बार-बार सामने आते हैं, तो समय के साथ उसका पैटर्न दिखाई दे सकता है. वेबसाइट में विभागों और शहरों के लिए अलग हिस्से और तुलना की सर्विस भी दी गई है। 

    हालांकि यहां एक जरूरी बात समझना भी जरूरी है. इस तरह के मंच पर आने वाला आंकड़ा पूरे देश में होने वाली रिश्वत का पूरा हिसाब नहीं हो सकता. जो लोग रिपोर्ट करेंगे, आंकड़े उसी के आधार पर बनेंगे. खुद प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों ने भी ऑनलाइन चर्चाओं में माना है कि कुछ राज्यों या इलाकों से ज्यादा रिपोर्ट आने का मतलब यह जरूरी नहीं कि वहां रिश्वतखोरी सबसे ज्यादा है. वहां के लोग ज्यादा रिपोर्ट कर रहे हों, ऐसा भी हो सकता है। 

    वेबसाइट पर लाइव रिश्वत की रिपोर्ट्स
    इस वेबसाइट पर लाइव रिपोर्ट्स का ऑप्शन है जो आपको ये बताता है कि कहां कब रिश्वत दी गई है. एक ट्रांसपेरेंसी मैप भी है जिसमें ये इंट्रैक्टिव बनाया गया है. यहां अपने राज्य के हिसाब से सॉर्ट करके भी आप रिपोर्ट देख सकते हैं. बकाया इस वेबसाइट के फ्रंट पेज पर ही स्टेट रजिस्ट्री लेजर बनाया गया है. इसमें ये दिखाया जा रहा है कि कब कहां रिश्वत की कितनी रिपोर्ट्स हैं। 

    दिलचस्प ये भी है कि यहां Bribe Of The Week का सेक्शन है. इसमें यूजर्स अपना एक्सपीरिएंस शेयर कर सकते हैं. रिश्वत रिपोर्ट करते समय पूरी डिटेल्स लिखने का ऑप्शन है. इस ऑप्शन से ये पता लग सकता है कि रिश्वत किस तरह से मांगी गई. दावा किया गया है कि सिर्फ 60 सेकंड्स में आप रिश्वत की रिपोर्ट फाइल कर सकते हैं। 

    गुमनाम रखने पर सबसे बड़ा सवाल
    ऐसे प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी जरूरत भरोसा है. अगर किसी सरकारी दफ्तर में रिश्वत मांगने की शिकायत करने वाले को डर हो कि उसकी पहचान सामने आ जाएगी, तो वह शायद शिकायत ही न करे। 

    bribes.fyi का कहना है कि रिपोर्ट करने के लिए खाता, नाम या टेंप्रोरी आईपी अड्रेस रखने की जरूरत नहीं है. वेबसाइट के मुताबिक रिपोर्ट को लगभग एक मिनट में दर्ज किया जा सकता है. रिपोर्ट की जानकारी सार्वजनिक करने से पहले उसकी जांच करने की व्यवस्था भी बताई गई है। 

    लेकिन गुमनामी के साथ दूसरी चुनौती भी है, झूठी शिकायत. इंटरनेट पर कोई भी व्यक्ति गलत जानकारी डाल सकता है. प्लेटफॉर्म के मुताबिक एक ही जगह या अधिकारी से जुड़ी कई रिपोर्ट मिलने पर एक पैटर्न को पहचानने की व्यवस्था बनाई गई है. फिर भी ऐसे आंकड़ों को सरकारी जांच या अदालत के फैसले की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। 

    स्टूडेंट का छोटा एक्सपेरिमेंट या बड़े बदलाव की शुरुआत?
    आर्यन निषाद के मुताबिक यह काम उन्होंने इस सवाल से शुरू किया कि भारत में रोजमर्रा की रिश्वतखोरी का पब्लिक और ऑर्गनाइज्ड आंकड़ा क्यों नहीं है. वह इसे गोपनीयता को ध्यान में रखकर बनाया गया मंच बताते हैं, जहां लोग रिश्वत के अनुभव दर्ज करने के साथ अलग-अलग विभागों और राज्यों के रुझान भी देख सकते हैं। 

    Related Posts

    उत्तराखंड में ‘एक मंडी-एक गांव’ योजना की शुरुआत, अब किसानों को गांव में ही मिलेगा बाजार

    August 17, 2026

    दयारा बुग्याल में गूंजी ढोल-दमाऊं की थाप, दूध-मक्खन से खेली अनोखी होली

    August 17, 2026

    एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, 14 एशियाई देशों के स्केटर पहुंचे दून

    August 17, 2026

    Divyastra MK3 की पहली टेस्ट फ्लाइट सफल, स्वदेशी जेट इंजन से उड़ने वाला भारत का नया ‘सुसाइड ड्रोन’ तैयार

    August 17, 2026

    Uttarakhand News: BJP की नई टीम पर CM धामी का भरोसा, बोले- संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी टीम….

    August 17, 2026

    Uttarakhand News: BJP की नई टीम पर CM धामी का भरोसा, बोले- संगठन की विचारधारा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी टीम….

    August 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.