Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुतिन का बड़ा कदम! जापान के दावे वाले कुरील द्वीप पहुंचे, बढ़ा रूस-जापान तनाव

    August 13, 2026

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, August 14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » गणेश चतुर्थी पर होगा भारत-अफगानिस्तान T20? ACB ने BCCI से की खास तारीख की मांग

    गणेश चतुर्थी पर होगा भारत-अफगानिस्तान T20? ACB ने BCCI से की खास तारीख की मांग

    News DeskBy News DeskAugust 13, 20260 Views खेल

    नई दिल्ली
    भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली तीन मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने सीरीज के एक मुकाबले को 14 सितंबर, गणेश चतुर्थी के दिन कराने की इच्छा जताई है और इस सिलसिले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से संपर्क किया है l

    फिलहाल दोनों बोर्ड तीन मैचों की सीरीज के लिए 13, 15 और 17 सितंबर की तारीखों पर सहमत हैं. तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, ACB चाहता है कि इनमें से एक मैच 14 सितंबर को कराया जाए l

    गणेश चतुर्थी ने बदला ACB का प्लान
    मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक 13 सितंबर रविवार, 15 सितंबर मंगलवार और 17 सितंबर गुरुवार को मुकाबले होने हैं. ACB की कोशिश है कि 13 या 15 सितंबर में से किसी एक मैच को हटाकर उसकी जगह 14 सितंबर, सोमवार को मुकाबला कराया जाए l

    आमतौर पर सोमवार को मैच कराने से दर्शकों की संख्या कम रहने की आशंका होती है. लेकिन इस बार गणेश चतुर्थी के कारण मिलने वाली छुट्टी और त्योहार के माहौल को देखते हुए ACB को उम्मीद है कि सोमवार का मुकाबला भी दर्शकों को आकर्षित कर सकता है l

    अगर BCCI इस प्रस्ताव पर सहमत होता है तो सीरीज का कार्यक्रम बदल जाएगा और भारत-अफगानिस्तान मुकाबले को गणेश चतुर्थी के दिन एक खास सांस्कृतिक रंग भी मिल सकता है l

    टीवी प्रसारण पर भी बातचीत तेज
    सीरीज के प्रसारण अधिकारों को लेकर भी बातचीत चल रही है. ACB ने टीवी प्रसारण के लिए प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स से चर्चा शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक Sony Sports और Star Sports के साथ बातचीत जारी है l

    वहीं, तीनों T20 मुकाबलों की डिजिटल स्ट्रीमिंग FanCode पर होने की उम्मीद है. टीवी प्रसारण को लेकर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है l

    इस सीरीज के मीडिया अधिकार और मैदान पर ब्रांडिंग का जिम्मा ITW Universe के पास है.

    अफगानिस्तान की 'होम सीरीज', लेकिन भारत में होंगे मुकाबले
    दिलचस्प बात यह है कि ये तीनों मुकाबले ICC के Future Tours Programme (FTP) के तहत अफगानिस्तान की घरेलू सीरीज माने जाएंगे, लेकिन मैच भारत में ही खेले जाएंगे l

    अफगानिस्तान पिछले कुछ वर्षों में अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भारत में आयोजित करता रहा है. हालांकि, यह पहली बार होगा जब अफगानिस्तान भारत के खिलाफ अपनी 'होम' सीरीज भारत में खेलेगा l

    तीनों मुकाबले आगामी एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से भी दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण होंगे.

    बांग्लादेश दौरे पर भी लगभग विराम
    भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में T20 सीरीज की पुष्टि के बाद भारत के बांग्लादेश दौरे पर भी लगभग विराम लग गया है. इसका मतलब है कि भारत का बांग्लादेश दौरा अब नहीं होने की स्थिति में है l

    बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पहले भारत के खिलाफ 1 से 6 सितंबर तक तीन वनडे और 9 से 13 सितंबर तक तीन T20 कराने का कार्यक्रम घोषित किया था. हालांकि, दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंधों को देखते हुए इस दौरे के लिए सरकार की मंजूरी जरूरी थी l

    बांग्लादेश के खेल मंत्री अमिनुल हक ने इससे पहले कहा था कि सरकार दोनों पक्षों के बीच बने गतिरोध को दूर करने की कोशिश कर रही है और उसे जल्द समाधान की उम्मीद है l

    लेकिन अब सितंबर में भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद भारत के बांग्लादेश दौरे की संभावना बेहद कम नजर आ रही है l

    यानी सितंबर में भारतीय टीम का अगला बड़ा T20 पड़ाव बांग्लादेश नहीं, बल्कि दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज हो सकता है और अगर ACB की बात मान ली गई तो इस सीरीज का एक मुकाबला गणेश चतुर्थी के दिन भी खेला जाएगा l

    Related Posts

    हसन महमूद के कहर से ऑस्ट्रेलिया ढेर, बांग्लादेश ने पहली बार 200 से कम पर रोका

    August 13, 2026

    श्रीलंका दौरे पर गिल की अग्निपरीक्षा, पनेसर के सवाल का देंगे जवाब?

    August 13, 2026

    हरभजन की खास रणनीति, वैभव को रोकने के लिए हर गेंद पर करो हमला

    August 13, 2026

    एशियन गेम्स में India vs Pakistan मैच पर सस्पेंस बरकरार, सिर्फ इस शर्त पर होगी महामुकाबले की भिड़ंत

    August 13, 2026

    अब कमेंट्री बॉक्स में दिखेंगे अजिंक्य रहाणे! जानें एक मैच की कितनी होगी फीस, टॉप-5 कमेंटेटर्स कौन

    August 13, 2026

    फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.