Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुतिन का बड़ा कदम! जापान के दावे वाले कुरील द्वीप पहुंचे, बढ़ा रूस-जापान तनाव

    August 13, 2026

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, August 14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » सुशांत को आज भी सपनों में महसूस करती हैं बहन श्वेता, बोलीं- भाई ने मुझे गले लगाया

    सुशांत को आज भी सपनों में महसूस करती हैं बहन श्वेता, बोलीं- भाई ने मुझे गले लगाया

    News DeskBy News DeskAugust 13, 20261 Views मनोरंजन

    बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल हो चुके हैं. उनकी मौत क्यों हुई आज भी फैंस को इसका जवाब नहीं मिला. सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को आज भी याद करती हैं. इंस्टा पर सुशांत की फोटोज शेयर करती हैं. वो चाहती हैं उनका भाई लोगों के बीच जिंदा रहे. भले ही सुशांत आज दुनिया में नहीं हैं. लेकिन वो अपने भाई की मौजूदगी को फील करती हैं.

    भाई को फील किया- श्वेता
    एक पॉडकास्ट में श्वेता ने बताया कि सपनों में वो सुशांत को देखती हैं. उनके होने के एहसास को फील करती हैं. अपने भाई से घंटों बात करती हैं. सुशांत को उन्होंने गले से लगाया है. ये सब बोलते हुए वो इमोशनल भी हो जाती हैं. Supertalks By Themovingship संग बात करते हुए श्वेता ने कहा- हां मैंने सुशांत के जाने के बाद उसे अपने ड्रीम स्टेट और मेडिटेशन में फील किया है. भाई के जाने के बाद मेरी उनसे बात हुई है.

    ''जब मैं पटना गई थी. भाई की अस्थियां विसर्जन के लिए, जिस रूम में मैं लेटी थी वहां भाई की अस्थियां रखी थीं. उस दिन वो रात में आया था मुझसे बात करने के लिए. उसने आकर मुझसे घंटों बात की. मुझे गले से लगाया. मेरे मन में बहुत सारे सवाल थे. मैंने उससे जो पूछा, उसने मुझे बताया. लास्ट में उसने मुझे हग किया. मुझे गाल पर kiss किया. उसकी स्मैल और सांस को मैंने महसूस किया. उस चीज ने मुझे समापन का एहसास कराया.''

    श्वेता ने बताया सुशांत की मौत का दर्द उन्हें कई बार फील हुआ है. श्वेता ने उस पल को बयां किया जब उन्हें भाई की मौत की खबर मिली थी. वो कहती हैं- मैं तब कैलिफोर्निया में थी. तब वहां रात थी, मैं अपने बेड पर थी. जैसे ही मैंने सुना कि सुशांत अब नहीं रहा, मेरा शरीर सुन्न हो गया था. क्योंकि मैं आध्यात्मिक थी, इसलिए मुझे लगा किसी ने मेरे ऊपर साधना की कवरिंग डाल दी. मैं शांत थी. लेकिन ये लंबा नहीं रहा. मैं जोर से रोने लगी. भाई की बॉडी जलाई जा रही थी. मैं कोविड की वजह से इंडिया नहीं आ सकी थी. मैं भाई को अपना आखिरी गुडबाय तक नहीं बोल पाई थी. मैं चिल्ला चिल्लाकर रो रही थी. तब मन में भाई की खूबसूरत यादें आ रही थीं.

    धोनी ने नहीं किया कॉन्टैक्ट- श्वेता
    सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक मूवी एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में काम किया था. इस फिल्म ने सुशांत के करियर को चार चांद लगाए थे. सुशांत की मौत इंडस्ट्री के लिए बड़ा झटका थी. लेकिन एक्टर की मौत के बाद धोनी ने उनके परिवार के कोई संपर्क नहीं किया था. श्वेता ने कहा कि धोनी ने भाई की मौत के बाद उनसे कोई कॉन्टैक्ट नहीं किया था. कंगना रनौत और बाकी कुछ सेलेब्स ने जरूर संपर्क किया था.

    Related Posts

    कंगना रनौत की फिल्म से शुरू हुआ था साई पल्लवी का करियर, आज बनीं सीता

    August 13, 2026

    ‘क्राइम पेट्रोल’ में बड़ा ट्विस्ट, अजय देवगन के बाद राजेश तैलंग संभालेंगे शो की कमान

    August 13, 2026

    सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का पहला रिव्यू, फिल्म को बताया बेहद संवेदनशील

    August 13, 2026

    क्रिकेट के बाद रोहित शर्मा का टीवी डेब्यू, जल्द अपने शो से फैंस को करेंगे एंटरटेन

    August 11, 2026

    39 की उम्र में मां बनना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, शादी के सवाल पर कही बड़ी बात

    August 10, 2026

    बॉक्स ऑफिस पर ‘द ओडिसी’ का जलवा, दुनियाभर में कमाए 10,515 करोड़ रुपये

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.