Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुतिन का बड़ा कदम! जापान के दावे वाले कुरील द्वीप पहुंचे, बढ़ा रूस-जापान तनाव

    August 13, 2026

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Friday, August 14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » Toyota Hyryder का नया एडिशन लॉन्च, 27KM का माइलेज और खुद होती है चार्ज; जानें कीमत-फीचर्स

    Toyota Hyryder का नया एडिशन लॉन्च, 27KM का माइलेज और खुद होती है चार्ज; जानें कीमत-फीचर्स

    News DeskBy News DeskAugust 13, 20261 Views बिजनेस

     नई दिल्ली

    टोयोटा ने अपनी मिडसाइज एसयूवी अर्बन क्रूजर हायराइडर (Toyota Urban Cruiser Hyryder) का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. कंपनी ने कार का एरो ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है, जो लिमिटेड एडिशन स्टाइलिंग पैकेज है. ये स्टाइलिंग पैकेज मिडनाइट ब्लैक जी और वी वेरिएंट पर बेस्ड होगा। 

    एरो ब्लैक एडिशन पैकेज नियो ड्राइव और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन में मिलेगा. इस पैकेज के लिए आपको एक्स्ट्रा पैसे भी खर्च करने होंगे. एरो ब्लैक एडिशन पैकेज की कीमत 31,999 रुपये है. इस पैकेज में कई एक्सटीरियर एन्हांसमेंट्स देखने को मिलेंगे। 

    क्या होगा इस पैकेज में खास?
    हायराइडर के इस पैकेज में ब्लैक थीम्ड एक्सटीरियर एलिमेंट्स मिलेंगे. इसमें फ्रंट ग्रिल अपर गारनिश, फ्रंट स्पॉयलर, हेडलैम्प्स पर ब्लैक गारनिश, टेलगेट गारनिश और रियर स्पॉयल मिलता है. इसके साथ ही एसयूवी पर एरो ब्लैक का एक्सक्लूसिव लिमिटेड एडिशन बैज मिलेगा। 

    ये स्टाइलिंग पैकेज सीमित समय के लिए होगा. अगर स्टॉक खत्म हो जाता है, तो आपको ये पैकेज नहीं मिलेगा. हालांकि, इसकी जगह आप टोयोटा का डीलर लेवल ऑल ब्लैक पैकेज खरीद सकते हैं. इस कार की कीमत 11.31 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. जबकि कार के हाइब्रिड वर्जन की कीमत 17.18 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है। 

    इंजन, माइलेज और फीचर्स
    ये कार दो पावरट्रेन- सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड और नियो ड्राइव में आती है. कार के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन का क्लेम्ड माइलेज 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर का है. वहीं नियो ड्राइव में 1.5 लीटर का के-सीरीज का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही वेरिएंट्स में आता है। 

    हायराइडर में ट्विन एलईडी डीआरएल्स, क्रिस्टल ग्रिल, 17 इंच के एलॉय वील्स, वेंटिलेटेड लेदर सीट्स, पैनोरोमिक सनरूफ, 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग और 360 डिग्री कैमरा मिलता है. ये कार 2022 में लॉन्च हुई थी, तब से अब तक इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। 

    Related Posts

    Gold Rate: सोने की कीमतों में फिर तेजी, ₹1.54 लाख के पार पहुंचा गोल्ड

    August 13, 2026

    Apple Pay India Launch: 2026 के अंत तक भारत में दस्तक, शुरुआत में UPI सपोर्ट नहीं; जानें क्या बदलेगा

    August 12, 2026

    Tata Sons में बड़ा बदलाव! चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने छोड़ा पद, AGM से पहले लिया बड़ा फैसला

    August 12, 2026

    Maruti Suzuki August Offers: अगस्त में कारों पर बंपर डिस्काउंट, Grand Vitara से Baleno तक ₹1.55 लाख तक का फायदा

    August 12, 2026

    Nifty 50 में बड़ा बदलाव: करीब 3 दशक बाद Wipro बाहर, BSE की हुई एंट्री

    August 11, 2026

    Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिले नए फीचर्स; जानें कीमत और खासियतें

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.