Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » 41 की उम्र में दूल्हा बने Cristiano Ronaldo, 9 साल छोटी दुल्हन से रचाई शादी; कौन हैं Georgina Rodríguez?

    41 की उम्र में दूल्हा बने Cristiano Ronaldo, 9 साल छोटी दुल्हन से रचाई शादी; कौन हैं Georgina Rodríguez?

    News DeskBy News DeskAugust 12, 20261 Views खेल

    लिस्बन

    जिस पल का दुनियाभर के फैंस को इंतजार था, आखिर वो आ ही गया है. अरबपति फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो शादी के बंधन में बंध गए हैं. रोनाल्डो ने अपनी लेडी लव जॉर्जिना रोड्रिगेज संग लंबी डेटिंग के बाद शादी करके मैरिड लाइफ की शुरुआत की है. कपल को दुनियाभर से बधाइयां मिल रही हैं। 

    क्रिस्टियानो ने दी गुडन्यूज
    रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी का ऐलान किया है. उन्होंने नई दुल्हन जॉर्जिना संग हाथों की तस्वीर शेयर की है. फोटो में दोनों एक दूजे का हाथ थामे अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    बताया जा रहा है कि रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज ने पुर्तगाल के कैस्काइस में काफी प्राइवेटली शादी रचाई है. उनकी शादी में फुटबॉलर के पांचों बच्चे शामिल रहे. रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की खबर सामने आते ही फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। 

    10 साल पहले शुरू हुई थी लव स्टोरी
    रोनाल्डो और जॉर्जिना की लव स्टोरी भी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की पहली मुलाकात 10 साल पहले साल 2016 में Gucci के स्टोर में हुई थी. जॉर्जिना वहां काम करती थीं. जॉर्जिना को देखकर रोनाल्डो उनपर दिल हार बैठे थे और इस तरह उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई. कई सालों की डेटिंग के बाद कपल ने पिछले साल अगस्त 2025 में सगाई की थी और अब लगभग 10 साल की डेटिंग के बाद रोनाल्डो और जॉर्जिना शादी करके हमेशा के लिए एक हो गए हैं। 

    क्या करती हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो की दुल्हन?
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो की दुल्हन का दीदार करने को फैंस बेकरार हैं. बता दें कि जॉर्जिया रोड्रिगेज एक स्पैनिश मॉडल, इन्फ्लुएंसर, डांसर और बिजनेसवुमन हैं. उनका जन्म अर्जेंटीना में हुआ था. वो बचपन में अपने परिवार के साथ स्पेन के जाका चली गई थीं और बाद में करियर बनाने के लिए मैड्रिड शिफ्ट हुईं. जॉर्जिना 32 साल की हैं, जबकि रोनाल्डो 41 के हैं. दोनों की उम्र में 9 साल का अंतर है. मगर उम्र उनके रिश्ते में कभी दीवार नहीं बनी।  

    बोल्ड हैं जॉर्जिना
    जॉर्जिना रोड्रिगेज काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं. सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड और किलर बिकिनी लुक्स वायरल रहते हैं. अपनी बोल्डनेस से वो हर किसी को दीवाना बना देती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 77 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. अब आप उनके लिए लोगों की दीवानगी समझ सकते हैं।  

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज को हमारी तरफ से शादी की ढेरों बधाई!

     

    Related Posts

    फुटबॉल के बाद क्रिकेट में भी पुर्तगाल की एंट्री, खिलाड़ियों का ऐलान; ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बने कप्तान

    August 12, 2026

    बांग्लादेश को BCCI का बड़ा झटका! नहीं होगा क्रिकेट मैच, दौरे पर अटकी पूरी सीरीज

    August 12, 2026

    विराट कोहली का ये महारिकॉर्ड टूटेगा या रहेगा अमर? भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में दिग्गजों की नजर

    August 12, 2026

    बैडमिंटन चैंपियनशिप में बंदर बनेंगे चुनौती, भगाने के लिए बुलाए गए ‘मंकी व्हिस्परर्स’

    August 11, 2026

    रहाणे के संन्यास पर आया सचिन का पहला फोन, विराट-रोहित समेत इन खिलाड़ियों ने भेजे मैसेज

    August 11, 2026

    अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी में भारत का जलवा, चार स्वर्ण सहित जीते 17 पदक

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.