Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईरान के डर से बदला ट्रंप का विमान? खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताई तुर्की से लौटने की पूरी कहानी

    August 12, 2026

    बांग्लादेश को BCCI का बड़ा झटका! नहीं होगा क्रिकेट मैच, दौरे पर अटकी पूरी सीरीज

    August 12, 2026

    41 की उम्र में दूल्हा बने Cristiano Ronaldo, 9 साल छोटी दुल्हन से रचाई शादी; कौन हैं Georgina Rodríguez?

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 12
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » युवाओं के लिए बड़ा कदम: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब घर बैठे, सरकार शुरू करेगी निशुल्क कोचिंग योजना

    युवाओं के लिए बड़ा कदम: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अब घर बैठे, सरकार शुरू करेगी निशुल्क कोचिंग योजना

    News DeskBy News DeskAugust 12, 20261 Views देश

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए राज्य सरकार जल्द नई पहल शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत विद्यार्थियों को घर बैठे निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के जरिए युवाओं को विशेषज्ञों का मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी है।

    योजना का दायरा कई प्रमुख प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं तक रखा गया है। इसके तहत यूपीएससी, पीसीएस, सीडीएस, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। वहीं कैट, मैट, गेट, नेट और एसएसआरआईआर नेट समेत विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परीक्षाओं को भी इसमें शामिल किया गया है।

    महंगी कोचिंग का खर्च उठाने वालों को राहत

    सरकार की इस पहल का खास फोकस उन विद्यार्थियों पर है, जो आर्थिक परिस्थितियों के चलते निजी संस्थानों की महंगी कोचिंग नहीं ले पाते। ऑनलाइन सुविधा मिलने से ऐसे विद्यार्थियों को घर से ही तैयारी का अवसर मिलेगा। उन्हें परीक्षा के अनुरूप अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

    पर्वतीय और दूरस्थ इलाकों के विद्यार्थियों के लिए भी योजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कई युवाओं को देहरादून और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। ऑनलाइन कोचिंग शुरू होने के बाद उन्हें घर से तैयारी करने की सुविधा मिलेगी और अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।

    गैरसैंण में कैबिनेट बैठक में हुई थी चर्चा

    मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना को लेकर ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान हुई कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई थी। अब सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। योजना के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने और तैयारी का स्तर मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।

    सरकार का मानना है कि निशुल्क कोचिंग की सुविधा से प्रदेश के अधिक से अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर तैयारी के साथ भाग ले सकेंगे। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह योजना उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान बनाने में मददगार साबित हो सकती है।

    Related Posts

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत….

    August 12, 2026

    नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेगा तिरंगा….

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202460 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.