Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Flex Fuel क्या है? E20 और E100 में कितना अंतर, गाड़ी खरीदने से पहले जान लें

    September 2, 2026

    आ रहा EPFO 3.0! क्लेम होगा फटाफट सेटल, ₹5 लाख तक विड्रॉल की तैयारी

    September 2, 2026

    मंदाना करीमी का बड़ा दावा, 6 साल से झेल रहीं साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 2
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » बादशाहपुर में राव नरबीर सिंह, गुड़गांव में मुकेश शर्मा, पटौदी में बिमला चौधरी व सोहना में तेजपाल तंवर विधायक निर्वाचित हुए

    बादशाहपुर में राव नरबीर सिंह, गुड़गांव में मुकेश शर्मा, पटौदी में बिमला चौधरी व सोहना में तेजपाल तंवर विधायक निर्वाचित हुए

    Human India NewsBy Human India NewsOctober 8, 202464 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    *शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतगणना का कार्य*

    *डीसी निशांत कुमार यादव व पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता से पूरा करवाया मतगणना कार्य* 

    *मतगणना पर्यवेक्षक भी रहे मौजूद*

    गुरुग्राम ।   राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में आज डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन में मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने परिसर के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे।

    गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के 435 मतदान केंद्रों की गणना के लिए दो मतगणना केंद्र बनाए गए थे। जिनमें निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम रविन्द्र कुमार तथा जिला परिषद के सीईओ जगनिवास बतौर आरओ तैनात रहे। जनरल ऑब्जर्वर समीर वर्मा की देखरेख में यहां मतगणना के 16 राऊंड करवाए गए। चुनाव परिणाम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुकेश शर्मा ने एक लाख 22 हजार 301 मत प्राप्त कर निर्दलीय उम्मीदवार नवीन गोयल को 67 हजार 789 मतों से पराजित किया। नवीन को 54 हजार 512 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी मोहित ग्रोवर ने 46 हजार 784 मत प्राप्त किए।

    पटौदी विधानसभा क्षेत्र के 259 मतगणना केन्द्रों की गिनती 19 राऊंड में पूरी की गई। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी दिनेश लुहाच तथा एआरओ तहसीलदार नवजीत कौर ने मतगणना कार्य संपन्न करवाया। यहां काउंटिंग सेंटर में मतगणना पर्यवेक्षक ज्योत्सना सिंह भी मौजूद रहीं। पटौदी में भाजपा उम्मीदवार बिमला चौधरी को विधायक चुना गया। उन्होंने 98 हजार 45 वोट लेकर कांग्रेस प्रत्याशी पर्ल चौधरी को 46 हजार 297 मतों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी को 51 हजार 748 मत मिले।

    बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी 521 बूथों की गणना के लिए दो काउंटिंग सेंटर बनाए गए थे। जहां एडीसी हितेश कुमार मीणा व एसडीएम अंकित कुमार चौकसे निर्वाचन अधिकारी के तौर पर तैनात रहे। यहां जनरल ऑब्जर्वर नरेंद्र कुमार दुग्गा ने मतगणना के कार्य पर निगरानी रखी। बादशाहपुर की गिनती 19 राऊंड में पूरी की गई। यहां भाजपा के राव नरबीर सिंह ने एक लाख 45 हजार 248 मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव को 60 हजार 612 वोटों से पराजित किया। वर्धन यादव को 84 हजार 636 वोट मिले। यहां निर्दलीय उम्मीदवार कुमुदिनी राकेश दौलताबाद ने 30 हजार 833 मत प्राप्त किए।

    सोहना विधानसभा सभा में एसडीएम व निर्वाचन अधिकारी होशियार सिंह ने मतगणना पर्यवेक्षक धनंजय भदौरिया की निगरानी में मतों की गिनती 21 राऊंड में पूरी करवाई। सोहना विधानसभा के 292 बूथों की गणना होने के बाद भाजपा उम्मीदवार तेजपाल तंवर को विधायक चुना गया। तेजपाल तंवर ने 60 हजार 994 वोट लेकर कांग्रेस प्रत्याशी रोहतास खटाना को 11 हजार 817 मतों से पराजित किया। रोहतास खटाना को 49 हजार 177 तथा निर्दलीय उम्मीदवार जावेद अहमद को 49 हजार 171 वोट मिले। सभी विजयी उम्मीदवारों को निर्वाचन अधिकारियों ने विधायक चुने जाने का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। मतगणना कार्य के लिए आज सुबह से कन्या महाविद्यालय परिसर में कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

    ————

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने एमएसएमई एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026 का किया विमोचन

    August 11, 2026

    हरियाणा भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता की नई टीम घोषित 

    August 1, 2026

    पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अधिनियम : युवाओं की मेहनत, पारदर्शिता और विश्वास की सुरक्षा का सशक्त कानूनी आधार

    August 1, 2026

    हरियाणा के 11 नगर निगमों में दो ‘कानूनी कसौटी’ पर फेल –

    July 22, 2026

    बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 20, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे

    July 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.