Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मेलों में मौत के झूले: खुशी के टिकट पर बिकती ज़िंदगी

    February 7, 2026

    सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ हादसा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दर्जनों जख्मी

    February 7, 2026

    मानेसर नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर के चुनाव संपन्न

    August 5, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Sunday, February 8
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ हादसा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दर्जनों जख्मी

    सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ हादसा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, दर्जनों जख्मी

    Human India NewsBy Human India NewsFebruary 7, 2026218 Views आज के बड़े घटनाक्रम

     

    फरीदाबाद। विश्वप्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में शनिवार को दो हादसों ने लोगों को दुखी कर दिया। मेला परिसर में लगा एक झूला टूटता देख वहां खड़े लोगों को बचाने पहुंचे एक इंस्पेक्टर की इस हादसे में जान चली गई। वहीं, दुर्घटना में करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले दोपहर के समय मेले का दूसरे नंबर का प्रवेश द्वार गिर गया था। इससे वहां मौजूद एक बच्चा और एक अधेड़ घायल हो गए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हादसे पर दुख जताते हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी सवंदेना व्यक्त की है। साथ ही घयल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके पजिरनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने में जुटी है। वहीं प्रदेश के पर्यटन मंत्री डा. अरविंंद शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हमारी सबकी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, एम्यूजमेंट पार्क में झूले के पास ड्यूटी दे रहे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की इस हादसे में जान चली गई। बताया जा रहा है कि झूला पहले बायीं तरह तरफ गिराता दिखा। हादसे को भांपते हुए इंस्पेक्टर जगदीश ने जैसे ही वहां खड़े लोगों को हटाने की कोशिश की तो झूला एकाएक दायीं तरफ झूक गया और झूले और प्लेटफॉर्म के बीच में इंस्पेक्टर की गर्दन आ गई। इस हादेसे में वे बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार घायलों को एम्बुलेंस की मदद से बीके अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक राजेश नाम का पुलिसकर्मी भी है। फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा भी जानकारी मिलते ही मेला परिसर पहुंचे। उन्होंने कहा है कि मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस बड़े हादसे के बाद मची अफरातफरी को देखते हुए सूरजकुंड मेले में शाम का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद करना पड़ा। मेला परिसर में बनाए गए मुख्य चौपाल के मंच पर गायक नवीन पूनिया और स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की प्रस्तुति होने वाली थी। वहीं, सप्ताहांत को देखते हुए मेले का लुत्फ लेने पहुंचे लोग भी अपने घर रवाना होने लगे। इससे पूर्व मेले में शनिवार शाम गेट गिरने से एक बच्चा सहित दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है गेट नंबर दो हिल रहा था। ऐसे में मेला प्रबंधन के कर्मचारी गेट को ठीक कर रहे थे। उन्होंने लोगों को उस तरफ जाने से रोका हुआ था। इस दौरान हवा के झोंके के साथ गेट गिर गया। वहां से गुजर रहे सेक्टर-28 निवासी सुमित मल्होत्रा घायल हो गए। उन्हें बादशाह खान अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसमें एक बच्चे को भी मामूली चोट आई। मौके पर पहुंचे फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि झूला टूटने की घटना में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसमें नौ लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि तीन लोगों का बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। लोगों को बचाते हुए हरियाणा पुलिस के एक पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की जान चली गई, जो पलवल में पोस्टेड थे। फिलहाल उनकी मेला ग्राउंड में ड्यूटी थी। झूला टूटने के बाद लोगों को बचाने के प्रयास में उनकी जान चली गई। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टूरिज्म विभाग द्वारा डेली इंस्पेक्शन रिपोर्ट बनाई जा रही थी। वेंडर की लापरवाही की जांच की जाएगी और दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

     

     

    Related Posts

    मेलों में मौत के झूले: खुशी के टिकट पर बिकती ज़िंदगी

    February 7, 2026

    मानेसर नगर निगम के वरिष्ठ उप महापौर, उप महापौर के चुनाव संपन्न

    August 5, 2025

    मेयर व चैयरमेन के मतों की पहले की जाएगी गणना

    March 11, 2025

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 2025

    वार्ड 15 की जनता ने भरी हुंकार, प्रवीण लता पार्षद बनेगी इस बार

    February 27, 2025

    नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन 17 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

    February 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202469 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202458 Views

    पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट दावेदारों की बगावत का बिगुल

    September 8, 2024270 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202469 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202458 Views

    पटौदी विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट दावेदारों की बगावत का बिगुल

    September 8, 2024270 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.