Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » देश के छोटे व मंझोले उद्यमियों पर मोदी सरकार का चलता रहा चाबुक: अशोक बुवानीवाला

    देश के छोटे व मंझोले उद्यमियों पर मोदी सरकार का चलता रहा चाबुक: अशोक बुवानीवाला

    Human India NewsBy Human India NewsApril 23, 20247 Views गुरुग्राम

    -करों के बोझ से मुक्ति दिलाने वाला है कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र

    -देश की आम जनता के हितों को देखकर बनाया गया है घोषणा पत्र

    गुरुग्राम। कांग्रेस औद्योगिक सैल के चेयरमैन अशोक बुवानीवाला ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर अपना चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया है। घोषणा पत्र में कराधान और टैक्स में सुधार के लिए जो बिन्दु शामिल किए गए हैं, उन पर सरकार बनने पर काम किया जाएगा। पहले से ही इस पर तैयारियां भी की गई हैं।

    अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने देश पर करों का बोझ लाद दिया। आम जन भी करों की मार झेल रहा है। सरकार ने अपनी कमाई करने के लिए देश की साधारण जनता पर इतने कर लगा दिए, जिससे कि जनता ना केवल परेशान हुई, बल्कि करों ने उनका कारोबार भी प्रभावित कर दिया। बहुत से उद्योग बंद हो गए और बहुत से बंद होने की कगार पर पहुंच गए। सरकार ने पूंजीपतियों को तो सदा लाभ देने का काम किया, लेकिन देश के छोटे व मंझोले उद्यमियों पर सरकार का चाबुक चलता रहा। दिखावे के लिए सरकार ने मेक इन इंडिया जैसे नारे दिए, लेकिन धरातल पर इन नारों में दम नजर नहीं आया।

    अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सरकार की ओर से लिया जाने वाला टैक्स शासन का मूल है। भाजपा/एनडीए सरकार के पिछले 10 साल में बेलगाम टैक्स वसूलने का मामला सामने आया है। अप्रत्यक्ष करों में बढ़ोतरी के कारण आम जनो और गरीबों द्वारा भुगतान किए जाने वाले टैक्स का हिस्सा काफी बढ़ गया है। कारपोरेट्स द्वारा भुगतान किए जाने वाले टैक्स का हिस्सा कम हो गया है। ऐसा होना एक प्रगतिशील टैक्स नीति के बिल्कुल विपरीत है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि नोट बंदी और जीएसटी के माध्यम से टैक्स बेस बढ़ाने के बड़े-बड़े दावों के बावजूद पिछले दशक में भारत की जीडीपी में कुल कर नहीं बढ़ा है। ऐसा होने से व्यय में वृद्धि होने की बहुत कम गुंजाइश बची है। कांग्रेस भारत की कराधान प्रणाली को लोगों के अनुकूल और प्रभावशाली बनाने के लिए एवं निजी बचत और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए इसमें बड़े पैमाने पर परिवर्तन किया जाएगा। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि कांग्रेस एक प्रत्यक्ष कर संहिता बनाएगी, जो प्रत्यक्ष करों की पारदर्शिता, समानता, स्पष्टता और निष्पक्ष कर प्रशासन के युग की शुरुआत करेगी। कांग्रेस अपने पूरे कार्यकाल के दौरान व्यक्तिगत आयकर दरों को स्थिर बनाए रखेगी। इससे वेतन प्राप्त करने वाले वर्ग को बढ़ती कर की दरों का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें मध्यम से लंबी अवधि में अपने वित्त की योजना बनाने में स्पष्टता मिलेगी। कांग्रेस एंजेल टैक्स और निवेश को बाधित करने वाली अन्य सभी शोषणकारी कर योजनाओं को खत्म करेगी। कांग्रेस व्यक्तिगत और साझेदारी फर्मों के स्वामित्व वाले सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम पर कर का बोझ कम करेगी।

    Related Posts

    Samsung को नकल की मिली सजा! Swatch को देने होंगे 110 करोड़ रुपये

    August 30, 2026

    Everest की हींग पर बैन! FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़ी

    August 29, 2026

    Mahindra ने MG का खेल पलटा! 7-सीटर XEV 9S अब BaaS के साथ सिर्फ 12.65 लाख से शुरू

    August 29, 2026

    सोना 4118 रुपये सस्ता, चांदी के दाम भी गिरे! जानें आगे कैसी रहेगी कीमतों की चाल

    August 29, 2026

    Jio IPO का इंतजार खत्म! मुकेश अंबानी की कंपनी को SEBI से मिली हरी झंडी

    August 29, 2026

    29 अगस्त को लॉन्च होगा Ather का नया Konark EV स्कूटर, TVS iQube और Bajaj Chetak को देगा टक्कर

    August 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202466 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.