Close Menu
Human India News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली…..

    September 30, 2026

    एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ…..

    September 30, 2026

    भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव….

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 30
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Human India News
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • चंडीगढ़
      • दिल्ली
      • राजस्थान
      • हरियाणा
    • शहर
      • गाजियाबाद
      • गुरुग्राम
      • दिल्ली
      • फरीदाबाद
    • राजनीति
    • खेल
    • मनोरंजन
    • आस्था
    • वीडियो
    • लाइफ स्टाइल
    • अन्य
      • बिजनेस
      • संपादकीय
    • ई-पेपर
      • 2023
    • संपर्क सूत्र
    Human India News
    Home » ईडी की बड़ी कार्रवाई: वाटिका ग्रुप के सीएमडी अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार

    ईडी की बड़ी कार्रवाई: वाटिका ग्रुप के सीएमडी अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार

    Human India NewsBy Human India NewsSeptember 30, 202623 Views आज के बड़े घटनाक्रम

    गुड़गांव,: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वाटिका ग्रुप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाटिका लिमिटेड के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल भल्ला और ग्रुप के प्रमोटर गौतम भल्ला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार को गुरुग्राम की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 3 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
    ईडी के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने दोनों को सोमवार को पीएमएलए , 2002 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया। एजेंसी के मुताबिक, मामले में करीब 154.36 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित आय (प्रोसीड्स ऑफ़ क्राइम ) फिलहाल चिन्हित की गई है।
    ईडी की जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू हुई थी। एजेंसी का आरोप है कि 2010 से 2012 के बीच सात खरीदार संस्थाओं ने गुरुग्राम के वाटिका इंडिया नेक्स्ट और वाटिका इंडिया नेक्स्ट-2 प्रोजेक्ट्स में आवासीय प्लॉट के लिए करीब 260 करोड़ रुपये की पूरी बिक्री राशि अग्रिम जमा की, लेकिन बड़ी संख्या में प्लॉट अब तक खरीदारों को नहीं दिए गए।
    जांच के अनुसार, प्रोजेक्ट के लेआउट में बदलाव के बाद पहले आवंटित प्लॉटों की संख्या और स्थिति बदली गई तथा संबंधित जमीन अलग-अलग खरीदारों को आवंटित और बेची जाती रही। ईडी का कहना है कि वाटिका इंडिया नेक्स्ट-2 में करीब 1.10 लाख वर्ग गज जमीन, जिसकी कीमत लगभग 90 करोड़ रुपये बताई गई है, करीब 14 साल बाद भी खरीदारों को नहीं सौंपी गई। वहीं वाटिका इंडिया नेक्स्ट में भी डिलीवरी आंशिक रही और करीब 140.73 करोड़ रुपये मूल्य के प्लॉट अब तक लंबित बताए गए हैं।
    ईडी के मुताबिक, जांच में यह भी सामने आया कि खरीदारों से प्राप्त रकम का इस्तेमाल केवल संबंधित प्रोजेक्ट्स में नहीं हुआ, बल्कि उसे अन्य ग्रुप कंपनियों और प्रमोटर से जुड़ी संस्थाओं में ट्रांसफर किया गया। एजेंसी ने करीब 22 ग्रुप कंपनियों का भी जिक्र किया है, जिनके पास कर्मचारी या अलग कारोबारी गतिविधियां नहीं थीं और जिनका इस्तेमाल कथित तौर पर जमीन के प्रबंधन, कॉरपोरेट गारंटी और लैंड बैंक को नियंत्रित करने के लिए किया जाता था।
    इसके अलावा, 2024 की एक अलग डील में स्केलर वेंचर्स से 473.18 करोड़ रुपये प्राप्त होने और 165 में से केवल 15 प्लॉट वापस खरीदे जाने का भी ईडी ने उल्लेख किया है। एजेंसी के अनुसार, शेष प्लॉटों में से 14 को कथित तौर पर स्केलर की जानकारी या सहमति के बिना तीसरे पक्ष को करीब 13.62 करोड़ रुपये में बेच दिया गया।
    इससे पहले ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत सात ठिकानों पर तलाशी ली थी। इस दौरान एक आरोपी के आवास से Mercedes-Benz GLC 300, 1.3 किलोग्राम से अधिक सोना-हीरे के आभूषण, करीब 1.55 करोड़ रुपये मूल्य की ज्वेलरी तथा लगभग 3.04 करोड़ रुपये के बैंक खाते और एफडीआर बरामद कर फ्रीज किए गए थे।
    गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार को गुरुग्राम की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 3 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

    स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (ब्यूरो): बिलासपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसा बिलासपुर चौक स्थित पटौदी टी-पॉइंट के पास हुआ। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    महेंद्रगढ़ के बास खुडाना गांव निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में एससीएम पद पर कार्यरत हैं। 29 सितम्बर को वह ब्रेजा कार से बिलासपुर खुर्द से लुहारी गांव की ओर जा रहे थे। बिलासपुर चौक पर पटौदी टी-पॉइंट के पास एक स्कूल बस खड़ी थी। बस चालक ने टायर पर लगाए गए सपोर्ट को हटाकर राहगीरों से धक्का लगवाते हुए बस स्टार्ट करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पीछे खड़ी बाइक पर चढ़ गई। बाइक के पीछे बैठा युवक कूदकर बच गया, लेकिन बाइक चालक ओमप्रकाश निवासी बोहड़ा खुर्द गंभीर रूप से घायल हो गया। बस ने इसके बाद नवीन कुमार की ब्रेजा कार को भी टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ओमप्रकाश को उपचार के लिए एसएससी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया है। चालक को जांच में शामिल करने के बाद जमानत पर छोड़ा गया है।

    27 दिन जिंदगी से जूझने के बाद बाइक सवार की मौत
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (ब्यूरो): बिलासपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की 27 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। 2 सितंबर को सिधरावली फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल, फिर रेवाड़ी और बाद में जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
    महेंद्रगढ़ के मिर्जापुर बाछौद गांव निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मामा मनोज कुमार (37), निवासी राठीवास जाट, 2 सितंबर को बाइक से कापड़ीवास गांव गए थे। वापस लौटते समय सिधरावली फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 27 दिन तक उपचार चलने के बाद 29 सितम्बर को मनोज कुमार ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे में मौत से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।
    मामले में जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जाएगी। वाहन की पहचान होने पर चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    दो साल के बच्चे को कार ने मारी टक्कर, चालक फरार
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (ब्यूरो): सेक्टर-69 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तीन सितंबर की शाम एवेन्यू-69 की गली में हुआ। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। बच्चे के पिता की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने 29 सितंबर को अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मकरंदपुर गांव निवासी योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-69 स्थित एवेन्यू-69 के एक मकान में रहते हैं। तीन सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनका दो वर्षीय बेटा अयांश गली में खेल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार गली में आई और बच्चे को टक्कर मार दी। अयांश कार के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन तुरंत बच्चे को सेक्टर-57 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया। बादशाहपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश ने बताया कि बच्चे को टक्कर मारने वाली कार की पहचान कर ली गई है। कार मालिक को नोटिस भेजकर वाहन और चालक को पेश करने के लिए कहा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    खेल-खेल में दिया स्वच्छता और प्लास्टिक-मुक्त गुरुग्राम का संदेश
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (धर्मेंद्र): स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त गुरुग्राम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और वन स्टेज एनजीओ ने अनूठी जागरूकता पहल की। एमसीजी कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को प्लास्टिक के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने, कचरे का सही तरीके से प्रबंधन करने और स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
    कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। खेलों के माध्यम से प्रतिभागियों को समझाया गया कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों को कचरे को अलग-अलग करने और उसका उचित निस्तारण करने के साथ प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया गया।
    नागरिकों की भागीदारी जरूरी:
    निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि स्वच्छ और प्लास्टिक-मुक्त गुरुग्राम के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। जागरूकता को खेल और मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ने से स्वच्छता का संदेश लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचता है। उन्होंने कहा कि नागरिक प्लास्टिक का उपयोग कम करने और कचरा प्रबंधन को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करें।
    कार्यक्रम में शामिल नागरिकों ने भी पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश सहज एवं रोचक तरीके से दिया गया। एमसीजी और वन स्टेज एनजीओ की यह पहल लोगों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने की दिशा में सहभागी प्रयास रही।

    शादी का झांसा देकर इटली की महिला से साइबर ठगी
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (ब्यूरो): सोशल मीडिया के जरिए शादी का झांसा देकर इटली की एक महिला से रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर गुरुग्राम साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम वेस्ट थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
    इटली की नागरिक ने जुलाई 2026 में इंस्टाग्राम के माध्यम से एसीपी साइबर क्राइम गौरव फोगाट से संपर्क कर शिकायत दी थी। महिला ने आरोप लगाया कि गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क किया और शादी का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग कारण बताते हुए उससे रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला 28 सितम्बर को इटली से गुरुग्राम पहुंची और एसीपी साइबर क्राइम से मुलाकात कर शिकायत दी। साइबर क्राइम वेस्ट थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस टीम अब मामले में हुए लेन-देन, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 71 काबू
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (ब्यूरो): सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पश्चिम जोन की पुलिस टीमों ने पार्क, पार्किंग स्थल, सड़क किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर शराब का सेवन कर रहे 71 लोगों को काबू किया।
    पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट वाईवीआर शशी शेखर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर सार्वजनिक रूप से शराब पी रहे लोगों को पकड़ा।
    पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में सभी 71 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत निवारक कार्रवाई की गई।
    पुलिस अधिकारियों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे की हालत में हुड़दंग करने से आम लोगों को परेशानी होती है तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी को देखते हुए पुलिस की ओर से ऐसे स्थानों पर नियमित निगरानी और चेकिंग की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी, नशाखोरी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। आने वाले दिनों में भी अलग-अलग इलाकों में चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।

    गुरुग्राम पुलिस के ईएसआई राकेश सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में किया सम्मानित
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (ब्यूरो): गुरुग्राम पुलिस के ईएसआई राकेश बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस लाइंस, गुरुग्राम में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    समारोह में मुख्य अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय अनिल एचपीएस मौजूद रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को शॉल, स्मृति-चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पुलिस विभाग में राकेश द्वारा दी गई दीर्घकालीन और समर्पित सेवाओं की सराहना की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की कामना की।
    अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक जिम्मेदारी के साथ सेवाएं देना सराहनीय है। सेवानिवृत्ति के बाद का समय परिवार के साथ सुखद और स्वस्थ तरीके से बिताने की शुभकामनाएं भी दी गईं।
    पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज ने भी ईएसआई राकेश को सफल एवं समर्पित सेवाकाल पूरा करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके आगामी जीवन के सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल होने की कामना की।

    हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, छह मामले पहले से दर्ज
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (ब्यूरो): सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7.22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह के रवा भगोला निवासी 22 वर्षीय साहिल खान के रूप में हुई है। वह फिलहाल गुरुग्राम के हीरा नगर में रह रहा था।
    पुलिस के अनुसार आरोपी को 30 सितंबर को दशहरा ग्राउंड के पास बस स्टैंड, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.22 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
    पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने यह हेरोइन एक अन्य व्यक्ति से 55 हजार रुपये में खरीदी थी।वह इसे छोटी-छोटी मात्रा में गुरुग्राम में बेचने की तैयारी में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी क खिलाफ गुरुग्राम में पहले से **चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित छह मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

    बाइक चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (ब्यूरो): सदर सोहना थाना क्षेत्र से बाइक चोरी के मामले में सोहना क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान नूंह के कालरपुरी निवासी सचिन उर्फ सुशान और तावडू निवासी राहुल के रूप में हुई है।
    पुलिस के अनुसार 24 सितम्बर को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि जेप्टो वेयरहाउस, सिलानी के पास से उसकी बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर सदर सोहना थाने में मामला दर्ज किया गया था।p
    मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा सोहना की टीम ने आरोपी सचिन को 29 सितंबर को सोहना से गिरफ्तार किया, जबकि राहुल को 30 सितंबर को तावडू से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गुरुग्राम में बाइक चोरी की एक अन्य वारदात को अंजाम देने की बात भी कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। सचिन के खिलाफ गुरुग्राम और नूंह में चोरी के पांच मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं राहुल के खिलाफ नूंह में चोरी के दो मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।

    बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे 514 वाहन इंपाउंड
    गुड़गांव, 30 सितम्बर (ब्यूरो): यातायात नियमों की अनदेखी कर बिना नंबर प्लेट सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ गुरुग्राम यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने 29 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करते हुए 514 वाहनों को इंपाउंड किया। यातायात पुलिस के अनुसार सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और वाहनों पर निर्धारित नंबर प्लेट सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक सितंबर से विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया था। 29 सितम्बर तक चले अभियान के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में यातायात पुलिस की टीमों ने वाहनों की जांच की।
    चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों को रोककर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 514 वाहनों को इंपाउंड किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित नियमों के अनुसार नंबर प्लेट लगाने की हिदायत भी दी।

    Related Posts

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल पर भरदा में जलभराव की समस्या का त्वरित समाधान, 12.87 लाख रूपए की लागत से बनेगी पक्की नाली…..

    September 30, 2026

    एक छत के नीचे जुटे विशेषज्ञ डॉक्टर, 10 हजार लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान के मेगा हेल्थ कैंप का शुभारंभ…..

    September 30, 2026

    भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’, भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव….

    September 30, 2026

    PM मोदी की डिग्री मामले में केजरीवाल को झटका, गुजरात HC ने ₹25 हजार जुर्माना बरकरार रखा

    September 30, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय स्थित कार्यालय में आगंतुकों से की मुलाकात, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की सुनी समस्याएं और सुझाव, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    September 30, 2026

    युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    टॉप न्यूज़

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    Most Popular

    गुड़गांव लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्रों का विस्तृत ब्यौरा, किसे कितनी वोट मिली…

    June 4, 202475 Views

    गुरूग्राम की चारों विधानसभा के लिए 47 प्रत्याशी मैदान में, 15 उम्मीदवारों ने वापिस लिया नामांकन

    September 16, 202472 Views

    फरुखनगर में सबसे अधिक 76.7 और सोहना में सबसे कम 35.9 प्रतिशत पोलिंग

    March 2, 202536 Views
    About Us

    www.humanindianews.com एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी समाचार पोर्टल है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध हिन्दी पाठक वर्ग तक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार पहुंचाना इसका परम उद्देश्य है। यह अन्य भाषाई वेबसाइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण समाचार और इन्फोटेन्मेंट कंटेंट उपलब्ध कराता है। समर्पित संपादकीय टीम पोर्टल पर विशेष और विस्तृत कंटेंट उपलब्ध कराता है। हमारी कोशिश है कि साइट 24 घंटे अपडेट रहे और हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

    समाचारों के अलावा www.humanindianews.com हर वर्ग के पाठकों को प्रतिदिन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मनोरंजन, विज्ञान-तकनीकी, राजनीति, साहित्य, व्यवसाय व खेल समेत जीवन की हर अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रुचिकर और विस्तृत सामग्री उपलब्ध कराता है।

    Contact Us

    OFFICE ADDRESS
    45/5 Pyare Lal Building Near Govt. Girls College Sector 14 M.G Road Gurugram -122001

    CHIEF EDITOR
    Umesh Garg

    CONTACT NO.
    +91-9212356812, 9999384844

    EMAIL
    info@humaninidanews.com

    WEB ADDRESS
    www.humanindianews.com

    Human India News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 Designed by NM Media Solutions.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.