Friday, May 9

गुरुग्राम। आरडब्ल्यूए किसी भी समाज की आधारशिला होती है, जहां प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करता है। नीलकंठ वेलफेयर सोसायटी में प्रधान के रूप में कार्य करना योगिता अरोड़ा कटारिया जी अपना सौभाग्य समझती हैं। यह संस्था न केवल बुनियादी सुविधाओं का प्रबंधन करती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द, सुरक्षा और विकास को भी नई दिशा देती है। यहां हर व्यक्ति निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा में तत्पर रहता है, और यही समर्पण इसकी सबसे बड़ी शक्ति है।

 

गत कार्यकाल की उपलब्धियां

 

पिछले कार्यकाल में योगिता अरोड़ा कटारिया जी समेत सोसायटी की पूरी टीम ने अनेक सराहनीय कार्य किए-

 

ग्रीन बेल्ट संरक्षण: सूर्य विहार धनवापुर सड़क पर नगर निगम के सहयोग से फेंसिंग लगवाई गई और 300 से अधिक पौधे लगाए गए।

 

कूड़ा प्रबंधन: सोसायटी पार्क में एनजीओ के सहयोग से कूड़े से खाद बनाने की व्यवस्था शुरू की गई।

 

जलभराव समाधान: प्रधानमंत्री कार्यालय और नगर निगम से संपर्क कर मुख्य सड़कों की ऊंचाई सुनिश्चित करवाई, जिससे जलभराव की समस्या कम हुई।

 

सुरक्षा एवं संरचना: सभी गेटों पर मानक स्पीड ब्रेकर का निर्माण करवाया गया, तिरंगा पेंट कर राष्ट्र के प्रति समर्पण दर्शाया गया, तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।

 

सामाजिक आयोजन: झंडारोहण, त्योहार मिलन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

पार्क जीर्णोद्धार: निगम के सहयोग से सभी पार्कों का नवीनीकरण किया गया, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को पुनः चालू किया गया और नए सिस्टम भी लगाए गए।

 

सुरक्षा प्रबंधन: गेटों पर चौकीदार नियुक्त किए गए, जिससे आगंतुकों का रिकॉर्ड रखा जा सके। पुलिस चौकी सेक्टर 4 से भी निरंतर सहयोग प्राप्त हुआ।

 

कोविड प्रबंधन: महामारी के दौरान साप्ताहिक सैनिटेशन, मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण, तथा नियमित फॉगिंग की गई, जिससे क्षेत्र अधिक सुरक्षित बना रहा।

 

सफाई व्यवस्था: निगम अधिकारियों के सहयोग से “सुपर संडे” कार्यक्रम के तहत नियमित सफाई सुनिश्चित की गई।

 

 

इन सभी कार्यों में नगर निगम के अधिकारियों माननीय वैशाली जी, श्री सुभाष यादव जी, मुकेश आहुजा जी, पीसी मीणा जी, नरहरि बांगड़ जी, विकास डांडा जी सहित अन्य सभी उच्च अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों (JC-1, XEN, SDO, JE) का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए योगिता अरोड़ा कटारिया जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

नवीन नेतृत्व के साथ नई दिशा

 

नीलकंठ वेलफेयर सोसायटी की ओर से योगिता अरोड़ा कटारिया जी ने नवनियुक्त टीम का हार्दिक अभिनंदन किया। स्व. रस्तोगी जी, अंजनी अग्रवाल जी, के.के. अरोड़ा जी, विजय शर्मा जी, एल.डी. वर्मा जी, मनोज गुप्ता जी, लालचंद गोयल जी और अन्य सभी सम्मानित पदाधिकारी इस संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

 

नव नियुक्त टीम का स्वागत

 

टीम की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए योगिता अरोड़ा कटारिया जी ने आर.के. शर्मा, लालचंद गोयल, शिव राज शर्मा, मुंद्रा जी, कुलभूषण जैन जी सहित पूरी नवनियुक्त टीम का हार्दिक स्वागत किया।

 

योगिता अरोड़ा कटारिया जी आशा करती हैं कि समाज और प्रशासन का सहयोग इसी प्रकार मिलता रहेगा, जिससे नीलकंठ वेलफेयर सोसायटी सामाजिक सेवा में लगातार नए आयाम स्थापित करती रहे। यह संस्था प्रत्येक नागरिक के सहयोग और भागीदारी से और भी सशक्त बनेगी।

 

 

Leave A Reply

Exit mobile version
türkiye nin en iyi reklam ajansları türkiye nin en iyi ajansları istanbul un en iyi reklam ajansları türkiye nin en ünlü reklam ajansları türkiyenin en büyük reklam ajansları istanbul daki reklam ajansları türkiye nin en büyük reklam ajansları türkiye reklam ajansları en büyük ajanslar