Tuesday, March 3

 

गुरुग्राम नगर निगम से संबंधित मेयर प्रत्याशी एडीसी हितेश कुमार मीणा जोकि नगर निगम गुरुग्राम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी भी है, के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं।

इसी प्रकार वार्ड एक, दो, तीन, चार, पांच व छ: के लिए रोडवेज गुरुग्राम के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया, वार्ड 7,8,9,10,11,12 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अधिकारी राकेश सैनी, वार्ड 13,14,15,16,17,18 में अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, वार्ड 19,20,21,22,23,24 में बादशाहपुर के एसडीएम अंकित चौकसे, वार्ड 25,26,27,28,29,30 में गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल व वार्ड नंबर 31,32,33,34,35 व 36 में फर्म एंड सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार लोकेश को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वार्ड इलेक्शन लड़ने वाले प्रत्यासी उपरोक्त एआरओ के कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं।

*मानेसर नगर निगम के लिए यहां जमा कराएं नामांकन पत्र*

जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्वारा मानेसर नगर निगम में एसडीएम दर्शन यादव को रिटर्निंग ऑफिसर व नायब तहसीलदार आशीष मलिक को असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर लगाया गया है।

*नगर परिषद सोहना, पटौदी जाटोली मंडी व नगर पालिका फर्रुखनगर के लिए इन स्थानों पर जमा कराए नामांकन पत्र*

पटौदी जाटोली मंडी नगर परिषद में एसडीएम दिनेश लुहाच को निर्वाचन अधिकारी व बीडीपीओ नरेश कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार

फर्रुखनगर नगर पालिका में जिला परिषद के सीईओ जगनिवास को निर्वाचन अधिकारी व नायब तहसीलदार अरुणा चौहान को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। सोहना नगरपरिषद में एसडीएम संजीव कुमार को आरओ एवं तहसीलदार गुरदेव को एआरओ नियुक्त किया गया है।

0000

Leave A Reply

Exit mobile version