Friday, October 18

गुडग़ांव, (ब्यूरो): डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधाार कार्ड को अपडेट करवाने की अवधि अब 14 जून, 2024 तक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड हर नागरिक के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए और उसे अपने पैन कार्ड, एलपीजी कनेक्शन, बैंक खाते के साथ लिंक करवाएं।

डीसी ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार कार्ड में आगामी 14 जून 2024 तक मुफ्त ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। वहीं आधार केंद्र पर 50 रुपए शुल्क देना होगा। ऐसे में नागरिक खुद भी आधार पोर्टल से अपने डॉक्यूमेंट अपडेट करवा सकते है।

उन्होंने बताया कि इससे पहले लोगों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेज को अपडेट करने के लिए 25 रुपए का भुगतान करना पड़ता था। ये सेवा केवल आधार पोर्टल पर मुफ्त हैं। उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल और माई आधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। ऐसे में वे सभी नागरिक जिनके आधार कार्ड 10 साल पहले बने थे, वे अपने आधार कार्ड मे दस्तावेज अपडेट जरूर करवाएं। डीसी ने बताया कि विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड में दस्तावेज अपडेट करवाएं।

Leave A Reply

Exit mobile version
türkiye nin en iyi reklam ajansları türkiye nin en iyi ajansları istanbul un en iyi reklam ajansları türkiye nin en ünlü reklam ajansları türkiyenin en büyük reklam ajansları istanbul daki reklam ajansları türkiye nin en büyük reklam ajansları türkiye reklam ajansları en büyük ajanslar