Wednesday, August 26

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत की सनातन परंपरा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को लेकर एक महत्वपूर्ण विचार साझा किया है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति हमेशा से क्षमा, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देती आई है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भावना को आत्मसात करते हुए देश को यह मार्ग दिखाया है कि किसी भी भूल का उत्तर केवल कठोरता नहीं, बल्कि संवाद, विश्वास और सकारात्मक मार्गदर्शन भी हो सकता है।

युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा विशेष स्थान रखते हैं। उन्हें भारत की युवा शक्ति की क्षमता, ऊर्जा और सामर्थ्य पर अटूट विश्वास है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश के युवाओं के सपनों को साकार करने, उनके भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें उज्ज्वल दिशा देने में प्रधानमंत्री कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

Leave A Reply

Exit mobile version