Friday, September 11

उपाध्यक्ष पद पर साहिल यादव ने मारी बाजी, प्रशांत ठाकरान बने सचिव

अतिक्ति उपाध्यक्ष (महिला) पद पर रेणू माहेश्वरी ने दर्ज की जीत

विक्रम यादव संयुक्त सचिव तो अक्षत जैन चुने गए कोषाध्यक्ष

अधिवक्ताओं ने जश्र मनाकर अपनी खुशी का किया इजहार

गुडग़ांव  : जिला बार एसोसिएशन के संपन्न हुए चुनाव का देर सायं परिणाम घोषित कर दिया गया। मतदान होने के तुरंत बाद मतगणना भी शुरु कर दी गई थी। ईवीएम से मतदान कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद पर जिला बार के पूर्व प्रधान कुलभूषण भारद्वाज को विजेता घोषित किया गया, उन्हें 1779 मत हासिल हुए। जबकि उनके प्रतिद्वंदियों विनोद राव को 1530, कमलजीत कटारिया को 1128, संतोख सिंह को 331, विनीता वशिष्ठ को 38 व मनोज यादव 21 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर साहिल यादव को 1134 मतों के साथ विजेता घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंदियों दमन शर्मा 1132, अनूप यादव 976, लक्ष्य भारद्वाज 965, सुधीर सिंह धनखड़ 367 व नरेश कुमार को 178 मत हासिल हुए। अतिरिक्त उपाध्यक्ष (महिला) के पद पर रेणू माहेश्वरी को विजयी घोषित किया गया, उन्हें 2218 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदियों योगिता गुर्जर को 1298, ज्योत्सना बूचर को 786 व सुनीता यादव को 662 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर प्रशांत ठाकरान विजयी घोषित किए गए, उन्हें 1556 मत हासिल हुए। उनके प्रतिद्वंदी विश्वेंद्र यादव 1458, शैलेंद्र बहल 980, राकेश यादव 439, खुशबू रानी 278 व प्रवीण यादव 253 मत हासिल कर सके। इसी प्रकार संयुक्त सचिव पद पर विक्रम यादव ने 3138 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी योगेश कुमार गंडास को 1312 मतों से पराजित किया। योगेश कुमार गंडास को 1826 मत ही प्राप्त हो सके। कोषाध्यक्ष पद पर अक्षत जैन 2703 मतों के साथ विजयी रहे। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंंदी रीना झा को 446 मतों से हराया। रीना झा को 2257 मत प्राप्त हुए। जैसे ही चुनाव परिणाम घोषित हुए, विजेताओं के समर्थकों व सहयोगियों ने मिठाईयां बांटकर जश्र मनाकर अपनी खुशी प्रकट की। ढोल नगाड़ों से अदालत परिसर गूंज उठा। विजेताओं ने सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर चलने की बात कहते हुए सभी अधिवक्ता सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया है। मतगणना के समय बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदस्य भी मौजूद रहे, जो मतगणना की पल-पल की जानकारी एक दूसरे को साझा करते दिखाई दिए। महिला अधिवक्ता सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल रही। कुल मिलाकर प्रदेश की सबसे बडी जिला बार के चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गए।

Leave A Reply

Exit mobile version