Tuesday, August 11

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी विकासखंड में अपने स्कूल के सहपाठी श्री प्रदीप कुमार जैन के निवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय श्री ज्ञानचंद जैन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave A Reply

Exit mobile version